नयी दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की परिभाषा में बदलाव से इस सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी। एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे कपड़े और रेडीमेड गार्मेंट के निर्यात में भी इजाफा होगा। पिछले महीने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई सेक्टर के लिए नई परिभाषा का भी ऐलान किया था। बता दें कि अब 1 करोड़ रुपये के निवेश और 5 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले उद्यमों को अब सूक्ष्म उद्यम माना जाएगा। 10 करोड़ रुपये से कम के निवेश और 50 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले कारोबार को अब छोटे उद्यमों की कैटेगरी में रखा जाएगा। वहीं 50 करोड़ रुपये के निवेश और 250 करोड़ रुपये के कारोबार वाली इकाइयों को मध्यम उद्यम माना जाएगा। इन तीनों श्रेणियों में एमएसएमई को अगले महीने से बांटा जाएगा।

कैसे बढ़ेगा निर्यात
दरअसल सरकार ने निर्यात से होने वाली इनकम को एमएसएमई के टर्नओवर से बाहर रखने का फैसला लिया है। इससे एमएसएमई को अधिक से अधिक निर्यात करने की छूट मिलेगी। क्योंकि फर्म्स को अपने एमएसएमई का दर्जा और मिलने वाले फायदे खोने का डर नहीं रहेगा। इससे एमएसएमई फर्म्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे खुल कर निर्यात पर ध्यान दे सकेंगी।
कपड़ा उद्योग को फायदा
परिभाषा में बदलाव से कपड़ा उद्योग में बड़ी संख्या में निर्यातकों को अब एमएसएमई के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है और उन्हें ब्याज समानता योजना के तहत 5 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकता है। इससे भारतीय कपड़ा उद्योग विश्व बाजार में फैलेगा और भारत के कपड़ा निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। नतीजे में रोजगार के भी पैदा होंगे।
भारतीय जीडीपी में योगदान
एमएसएमई की भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। ये सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) के 29 प्रतिशत और भारत के कुल निर्यात में 48 प्रतिशत का योगदान देता है। कोरोनवायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के महीनों में कारोबार की स्थिति काफी खराब हो गई है। ऐसे में एमएसएमई की परिभाषा में परिवर्तन से घरेलू उत्पादन और निर्यात दोनों में बेहतरी की उम्मीद है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications