नयी दिल्ली। 59-मिनट लोन अप्रूवल स्कीम के तहत एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर की 2,23,501 यूनिट्स को लोन की मंजूरी दे दी गयी है। एमएसएमई के लिए इस विशेष लोन स्कीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2018 में लॉन्च किया था। एमएसएमई मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार 1 फरवरी 2021 तक सरकारी बैंकों ने 2,23,501 छोटे कारोबारियों के लोन आवेदन को पास कर दिया है। इन आवेदनों की कुल लोन राशि 72,502 करोड़ रु है। इनमें से 2,09,326 यूनिट्स को 59,548 करोड़ रु का लोन दे दिया गया है।
कितनी हुई लोन आवंटन में बढ़ोतरी
बता दें कि 59-मिनट लोन अप्रूवल स्कीम के तहत एमएसएमई को दिए जाने वाले लोन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 30 नवंबर तक 2,03,120 यूनिट्स को 56,773 करोड़ रु और उससे पहले 31 अगस्त तक 1,96,473 यूनिट्स को 54,545 करोड़ रु का लोन दिया गया था। इस योजना की शुरुआत में क्रेडिट लिमिट 1 लाख रु से 1 करोड़ रु थी। लोन के लिए शुरुआती ब्याज दर 8.5 फीसदी होती है।
बढ़ाई गयी क्रेडिट लिमिट
भारतीय स्टेट बैंक, आंध्र बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई 2019 में क्रेडिट सीमा बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी थी। ये प्लेटफॉर्म सरकार की क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (सीजीटीएमएसई) के साथ लोन आवेदन करने वाले की पात्रता को चेक करने के लिए इंटीग्रेटेड है।
59 मिनट में मिलता है लोन
इस योजना के तहत एमएसएमई को केवल 59 मिनट में लोन मिल जाता है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने पाँच अन्य सरकारी बैंकों (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, विजया बैंक और इंडियन बैंक) के साथ मिलकर 59 मिनट में पीएसबी लोन नाम से एक फिनटेक प्लेटफॉर्म तैयार किया था। अगर आप भी इस योजना के तहत लोन आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको उसका पूरा प्रोसेस बताएंगे।
ऐसे करें लोन के लिए अप्लाई
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://www.psbloansin59minutes.com/home) पर जाएं और यहां नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और ओटीपी जैसी डिटेल दर्ज करके अकाउंट रजिस्टर करें। इसके बाद स्क्रीन पर कुछ सवालों के जवाब दें। फिर जीएसटी आईडेंटिटीफिकेशन नंबर दर्ज करें और फिर XML फॉर्मेट में अपना आयकर रिटर्न अपलोड करें या अपने पैन और इनकॉर्पोरेशन की तारीख जैसी डिटेल का उपयोग करके लॉगिन करें।
जानिए आगे का प्रोसेस
इसके बाद छह महीनों के बैंक खाते की डिटेल को पीडीएफ फॉर्मट में अपलोड करें। फिर निदेशक या प्रोपराइटर, स्वामित्व विवरण (Ownership Details) और कंपनी / व्यवसाय की डिटेल दर्ज करें। इसके बाद लोन का उद्देश्य बताएं और कारोबार के लिए लिये गए मौजूदा या पिछले किसी लोन (यदि हो) की जानकारी दें। डिटेल दर्ज करने के बाद आपको अपनी पसंद का बैंक चुनने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रहे कि विभिन्न बैंकों में ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है। अब अपने आवेदन को पूरा करने के लिए टैक्स सहित 1,000 रु के शुल्क का भुगतान करें। इस पेमेंट के बाद 59 मिनट के भीतर मंजूरी लेटर मिल जाएगा। लेटर के साथ आप बैंक जा सकते हैं। मगर लेटर में पास की गई लोन राशि और बैंक आपको कितना लोन देगा अलग-अलग हो सकती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
