नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने 31 अगस्त तक इंडस्ट्रीज के लिए लोन अधिस्थगन (लोन ईएमआई टालना) की मोहलत दी थी। अब ये मोहलत 31 अगस्त को खत्म हो रही है इसलिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएमएमई) सेक्टर से इसे आगे बढ़ाने की मांग सामने आने लगी है। उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा कि एमएसएमई के वे 80 फीसदी मालिक जिन्होंने कर्ज लिया था अपना बकाया भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। मार्च में राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लोन चुकाने के मामले में मई तक तीन महीने की मोहलत दी थी। बाद में इस मोहलत को और तीन महीने के लिए अगस्त तक बढ़ा दिया गया था।

1 साल की मोहलत चाहते हैं एमएसएमई फोरम्स
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लोन ईएमआई पर मिली मोहलत खत्म होने वाली है और एमएसएमई फोरम्स एक साल के लिए लोन स्थगन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कोयम्बटूर सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन (कोसीमा) के अध्यक्ष पी नल्लथम्बी ने कहा कि एस्टेट में औद्योगिक इकाइयां श्रमिकों और ऑर्डर की कमी के कारण अपनी क्षमता के 40%-50% पर काम कर रही हैं। उनके अनुसार हमारे लिए बकाया भुगतान करना मुश्किल होगा।
बैंक कर रहे फोन
बैंकरों ने फर्म्स को फोन करना शुरू कर दिया है और डेबिटिंग के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस रखने को कहा है। सरकार की तरफ से पेश की गई इमरजेंसी लोन स्कीम के तहत 1 लाख करोड़ रु से ज्यादा का लोन बांटा जा चुका है। वहीं पास की गई लोन राशि 1.5 लाख करोड़ रु ज्यादा है। इसके अलावा सरकार ने दबावग्रस्त फर्म्स के लिए 20000 करोड़ रु के फंड ऑफ फंड्स की भी शुरुआत कर दी है। मगर एमएसएमई फर्म्स के सामने समस्या लोन चुकाने की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
