नयी दिल्ली। भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए एक विशेष योजना शुरू की है, जिससे उन्हें सिर्फ 59 मिनट के अंदर बिजनेस और एमएसएमई लोन प्राप्त होगा। इस योजना के तहत कोई भी आवेदक 1 लाख रु से लेकर 10 करोड़ रु तक का लोन प्राप्त कर सकता हैं। लोन के लिए किए गए आवेदन को केवल 59 मिनट में मंजूर कर लिया जाएगा। आइए जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल।
सिडबी की खास पहल
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने पाँच अन्य सरकारी बैंकों (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, विजया बैंक और इंडियन बैंक) के साथ साझेदारी में 59 मिनट में पीएसबी लोन (PSB Loans in 59 Minutes) नाम से एक फिनटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है। सिडबी भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत कार्य करता है। लखनऊ स्थित भारत में एक डेवलपमेंट वित्तीय संस्थान है।
किस तरह का लोन मिलेगा
इस योजना के तहत बिजनेस लोन, पर्सनल लोन, होम लोन, ऑटो लोन और मुद्रा लोन की पेशकश की जाती है। आपको बिजनेस लोन के लिए अधिकतम 5 करोड़ रु, होम लोन के लिए अधिकतम 10 करोड़ रु, पर्सनल लोन के लिए अधिकतम 20 लाख रु, ऑटो लोन के लिए अधिकतम 1 करोड़ रु और मुद्रा लोन के लिए अधिकतम 10 लाख रु मिल सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
59 मिनट वाले लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको आसान स्टेप्स फॉलो करनी हैं। आधिकारिक वेबसाइट - https://www.psbloansin59minutes.com/home पर जाएं। अपना पूरा नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और ओटीपी जैसी डिटेल दर्ज करके अपना खाता पंजीकृत करें। पंजीकरण के बाद स्क्रीन पर मूल सवालों के उत्तर दें। अब अपना जीएसटी आईडेंटिटीफिकेशन नंबर दर्ज करें। अगली स्क्रीन में XML फॉर्मेट में अपना आयकर रिटर्न अपलोड करें या अपने पैन और इनकॉर्पोरेशन की तारीख जैसी डिटेल का उपयोग करके लॉगिन करें।
ये है आगे का प्रोसेस
अब आपको पिछले छह महीनों के अपने बैंक खाते की डिटेल को पीडीएफ फॉर्मट में अपलोड करना होगा। अपने बैंक से संपर्क करके या अपने नेटबैंकिंग खाते में लॉगइन करके स्टेटमेंट डाउनलोड करें। अगली स्क्रीन पर निदेशक या प्रोपराइटर, स्वामित्व विवरण (Ownership Details) और कंपनी / व्यवसाय की डिटेल दर्ज करें। अब आपको अपने लोन का उद्देश्य बताना होगा और कारोबार के लिए लिये गए मौजूदा या पिछले किसी लोन (यदि हो) की जानकारी देनी होगी। एक बार जब आप ये सारी डिटेल दर्ज कर देंगे तो आपको अपनी पसंद का बैंक चुनने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रहे कि विभिन्न बैंकों में ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है। अब अपने आवेदन को पूरा करने के लिए टैक्स सहित 1,000 रु के शुल्क का भुगतान करें।
जाना होगा बैंक
एक बार 1000 रु की पेमेंट करने के बाद आपको 59 मिनट के भीतर मंजूरी लेटर (In-Principle Approval Letter) मिल जाएगा। इस पत्र के मिलने के बाद आप आगे के प्रोसेस के लिए लेटर में बताए गए बैंक जा सकते हैं। ध्यान दें कि लेटर में पास की गई लोन राशि और बैंक आपको कितना लोन देगा अलग-अलग हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications