नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) की मदद करने के लिए सरकार बहुत जल्द नया कानून लाने वाली है। इस बात का ऐलान एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। एमएसएमई सेक्टर और आत्मानिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार एक नया कानून लाने पर विचार कर रही है, जिससे ये सुनिश्चित होगा कि एमएसएमई को बकाये का भुगतान 45 दिनों के अंदर किया जाए। बता दें कि छोटे कारोबारियों के लिए पेमेंट सही समय पर न मिलना एक बड़ी चुनौती रही है और ये सरकार के लिए एक अहम मुद्दा है। क्योंकि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट में एमएसएमई पर बहुत ध्यान दिया है।

पैसा रुकने से होती ही कई दिक्कतें
पेमेंट न मिलने के कारण एमएसएमई को कैपिटल लॉकडाउन का सामना करना पड़ता है, जिससे पैसे, रिसॉर्सेज और कारोबार के मैनेजमेंट में दिक्कतें आने लगती हैं। मंत्री ने कहा कि भारत सरकार बिक्री के 45 दिनों के भीतर सरकारी कंपनियों को एमएसएमई का बकाया निपटाने को अनिवार्य बनाने के लिए नया कानून लाने का प्रस्ताव बना रही है।
दिया था नये कानून का संकेत
एक महीने से भी कम समय पहले नितिन गडकरी ने कहा था कि सरकार बकाया पेमेंट के मुद्दे का समाधान खोजने के लिए नई योजनाओं और कानूनों पर विचार कर रही है, क्योंकि बकाया पेमेंट रुकने से एमएसएमई के सामने वर्किंग कैपिटल से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। कोरोना महामारी ने एमएसएमई क्षेत्र को काफी नुकसान पहुँचाया, जिससे उनकी वित्तीय हालत भी कमजोर हुई। बता दें कि सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज में एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की लोन स्कीम सहिक कई योजनाएं शुरू कीं, जिससे इस सेक्टर को कुछ राहत मिली। ये राहत ऐसे समय पर मिली है जब छोटे व्यवसाय के मालिकों के राजस्व में 20 से 30% की गिरावट आई है।
15571 करोड़ रु का और लोन
बीते बुधवार को वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकों ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 2.0 के तहत एमएसएमई को अतिरिक्त 15,571 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दी, जो कोरोनोवायरस महामारी से प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार ने दबाव वाले सेक्टरों के लिए भी इस योजना के दरवाजे खोल दिए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
