नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) सेक्टर के लिए कोरोना महामारी के बाद दिक्कतें बहुत बढ़ गई हैं। इनमें एक समस्या थी सरकारी विभागों और सरकारी कंपनियों पर रुका हुआ भुगतान। मगर इसमें से 75 फीसदी पैसा एमएसएमई को दिया जा चुका है। एमएसएमई मंत्रालय के सचिव एके शर्मा के अनुसार सरकार और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सरकारी कंपनियों) के पास रुका हुआ पैसा छोटे व्यवसायों के लिए पूंजी संकट का सबसे बड़ा कारण रहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया कि जुलाई महीने में बकाया राशि चुकाने के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग सिस्टम के माध्यम से एमएसएमई को करीब 75 फीसदी बकाया पैसा अदा कर दिया गया है।

स्टेट लेवल पर लागू होगा ये सिस्टम
शर्मा के अनुसार सरकार इस सिस्टम को राज्य स्तर पर भी लाने की कोशिश कर रही है। जीएसटी स्वीकृति के 45 दिनों के भीतर सरकारी संगठनों, विभागों आदि से एमएसएमई को भुगतान में देरी की रिकवरी को सक्षम करने के लिए सरकार के एक विशेष निगरानी पोर्टल एमएसएमई समाधान को अक्टूबर 2017 में लॉन्च किया गया था।
3 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए
उन्होंने ये भी कहा कि जुलाई और अगस्त में एमएसएमई के पंजीकरण के लिए नए लॉन्च हुए पोर्टल पर 3 लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। इस पोर्टल को उदयम रजिस्ट्रेशन कहा जाता है। छोटे व्यवसायों के लिए खुद को पेपरलेस और स्व-घोषणा के आधार पर रजिस्टर्ड करने के लिए जुलाई में इस पोर्टल लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल से एमएसएमई को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है जिसके बाद पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। एमएसएमई मंत्रालय ने जुलाई में एक बयान में कहा था कि प्रमाणपत्र में एक QR कोड होगा, जिसके माध्यम से पंजीकरण पोर्टल पर नए उद्यमों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ऐसे मिलती है जानकारी
इस पोर्टल के जरिए पैन और जीएसटी संबंधित व्यवसाय की निवेश और टर्नओवर जैसी जानकारी सरकारी डेटाबेस से ऑटोमैटेड रूप से कैप्चर की जाती है। एके शर्मा के अनुसार रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है क्योंकि अधिक इकाइयों से पंजीकरण करने का आग्रह किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications