नयी दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर को देश की इकोनॉमी की रीढ़ माना जाता है। एमएसएमई के लिए सरकार और बैंकों के बाद प्राइवेट कंपनियों ने भी कई सुविधाएं शुरू की हैं। इसी कड़ी में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फ्रीचार्ज ने छोटे और मध्यम कारोबारों के लिए पैसा प्लस, पेमेंट लिंक, डायनेमिक क्यूआर, डिजिटल खाता और ऑन-डिमांड सेटलमेंट जैसे कई खास फीचर्स लॉन्च किए। इन फीचर्स से छोटे कारोबारियों को काफी फायदे होंगे। उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

पैसा प्लस से क्या फायदा होगा
फ्रीचार्ज बिज़नेस ऐप पर उपलब्ध पेसा प्लस फीचर से छोटे व्यापारियों को इनाम या डिस्काउंट मूल्य पर ग्राहकों को डिजिटल खरीदारी / गिफ्ट वाउचर जारी करने की सुविधा मिलेगी। इन वाउचर से ग्राहकों को डिस्काउंट या रिफंड के बदले खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वहीं पेमेंट लिंक टूल पेमेंट भेजने और प्राप्त करने का एक तेज़ और सुरक्षित तरीका प्रदान करता है। इस प्रोडक्ट के जरिए कारोबारी बकाया भुगतान करने के लिए ग्राहकों को लिंक के साथ एसएमएस, ई-मेल या व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि लिंक प्राप्त करने पर ग्राहक यूपीआई, कार्ड या नेटबैंकिंग का उपयोग करके पेमेंट कर सकेंगे।
पेमेंट का सुरक्षित तरीका
फ्रीचार्ज के सीईओ सिद्धार्थ मेहता के अनुसार मौजूदा स्थिति के तहत जब सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है तो भुगतान के ऐसे सुरक्षित तरीके स्वयं लेन-देन की जरूरत को दूर कर रहे हैं और इस समय में छोटे व्यवसायों की सहायता करना जारी रखे हुए हैं। फ्रीचार्ज खाता अच्छे पुराने 'खातों' की एक डिजिटल रिकॉर्ड बुक है, जो व्यापारी भागीदारों को अपने सभी ग्राहकों के लेनदेन का लेखा जोखा रखने में मदद करती है। व्यापारी आसान मोबाइल वेरिफिकेशन प्रोसेस के जरिए आसानी से ग्राहकों को इसमें जोड़ सकते हैं।
एक्सिस बैंक की सब्सिडरी
फ्रीचार्ज एक्सिस बैंक की 100 प्रतिशत सब्सिडरी कंपनी है। फ्रीचार्ज ने ऑन-डिमांड सेटलमेंट भी पेश किया है, जिससे व्यापारी जब चाहे एक बटन के क्लिक पर भुगतान के लिए अनुरोध कर सकते हैं। मेहता कहते हैं कि हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों और व्यापारियों को ऐप पर एक बिना दिक्कत वाला एक्सपीरियंस मिलता रहेगा जो व्यापारी और ग्राहक संबंधों को मजबूत करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
