नयी दिल्ली। करीब एक सप्ताह पहले अमेरिकी दिग्गज कंपनी फेसबुक ने कोरोना से प्रभावित हुए छोटे कारोबारों (एमएसएमई) के लिए अनुदान यानी आर्थिक मदद का ऐलान किया था। अब कंपनी ने घोषणा की है कि इसने वीसी फंड मैट्रिक्स पार्टनर्स के साथ समझौता किया है, जिसके जरिए भारत में छोटे व्यवसायों को डिजिटल स्किलिंग सपोर्ट दिया जाएगा। मैट्रिक्स पार्टनर्स के साथ साझेदारी फेसबुक के एक खास प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसके जरिए छोटे और मध्यम कारोबारों को उनकी डिजिटल क्षमता बढ़ाने में मदद की जाती है।

ऑनलाइन किया प्रोग्राम
महामारी को देखते हुए फेसबुक ने छोटे व्यवसायों के लिए निरंतर कौशल और समर्थन सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रोग्राम को ऑनलाइन कर दिया है। बता दें कि मैट्रिक्स पार्टनर्स के साथ साझेदारी के बीच फेसबुक के इस स्पेशल प्रोग्राम को एक साल भी पूरा हो गया है। इस 1 साल में फेसबुक ने 6 वीसी फंड्स के साथ साझेदारी की है, जिनमें सॉस.वीसी, फायरसाइड वेंचर्स, एसएआईएफ वेंचर्स, सेकोइया कैपिटल और डीसीजी वेंचर्स शामिल हैं। मैट्रिक्स पार्टनर्स इस कड़ी में छठा फंड्स है।
छोटे व्यवसायों के डेवलपमेंट के सपोर्ट के लिए प्रतिबद्ध
ईटी की रिपोर्ट क अनुसार फेसबुक इंडिया की छोटे और मध्यम कारोबार की निदेशक अर्चना वोहरा ने एक बयान में कहा कि फेसबुक भारत में छोटे व्यवसायों के विकास का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह चार्टर पहले से कहीं अधिक मजबूत है क्योंकि हम महामारी से छोटे कारोबारों की रिकवरी को सक्षम करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
फेसबुक ने दी आर्थिक मदद
फेसबुक ने कोरोनावायरस संकट से प्रभावित छोटे कारोबारियों के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया था। कंपनी ने महामारी के दौरान प्रभावित होने वाले कारोबारों के लिए लगभग 735 करोड़ रुपये का अनुदान कार्यक्रम (Grant Program) शुरू किया था, जिसमें 21 सितंबर तक आवेदन करने का मौका था। फेसबुक ने कहा था कि कोरोनावायरस महामारी के कारण छोटे व्यवसायों को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हम भारत सहित 30 से अधिक देशों में 30,000 योग्य छोटे कारोबारों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर के अनुदान कार्यक्रम की घोषणा करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications