नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मुताबिक भारतीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) और ऐसी कंपनियां जो इसके जीएसपी (वैश्विक बिक्री कार्यक्रम) का एक हिस्सा बनाती हैं, का कुल निर्यात 2 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। 2015 में शुरू की गई कंपनी की जीएसपी पहल भारत आधारित कंपनियों को इसकी 15 अमेज़ॅन साइटों के माध्यम से अन्य देशों में निर्यात करने की सुविधा देती है। इस प्रोग्राम में शुरू कुछ ही विक्रेता थे, मगर बाद में इसमें 60000 से अधिक निर्यातक शामिल हो गए।

10 अरब डॉलर का लक्ष्य
जनवरी में अमेरिकी कंपनी अमेजन ने 2025 तक 10 अरब डॉलर का निर्यात करने का लक्ष्य रखा था। अमेज़न इंडिया के देश प्रमुख और सीनीयर वीपी अमित अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई देश की रीढ़ है और इसे डिजिटल रूप देकर कंपनी निर्यात और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफॉर्म बना रही है। जीएसपी एमएसएमई को वैश्विक स्तर पर कारोबार को बढ़ाने में मदद करता है और वैश्विक ब्रांड बनाने के लिए एक अवसर प्रदान करता है।
काफी तेजी से बढ़ रहा प्रोग्राम
अमेजन के इस प्रोग्राम में काफी तेजी देखी जा रही है। इस प्रोग्राम ने 3 सालों में 1 अरब डॉलर निर्यात का आंकड़ा छू लिया था, जबकि अगले 18 महीनों में इसने अगले 1 अरब डॉलर का निर्यात हासिल किया। भारतीय एसएमई और ब्रांड्स ने दुनिया भर में अमेज़न के वैश्विक बिक्री निर्यात का उपयोग करते हुए अब कुल 2 अरब डॉलर के निर्यात आंकड़े को पार कर लिया है।
संकट में भी बढ़ा कारोबार
अमित अग्रवाल के अनुसार इस तरह की संकट की स्थिति के बीच भी इस प्रोग्राम के तहत निर्यात जारी रहा और उन कई परिवारों को ऐसी स्थिति में मदद मिली जहां चेन सप्लाई विश्व स्तर पर बाधित हुई है। उनके मुताबिक मौजूदा स्थिति में निर्यात रिवाइवल में एक बड़ी भूमिका निभाता रहेगा। जीएसपी लोकल को ग्लोबल स्तर पर ले जाने वाली पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे व्यवसाय पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और राष्ट्र के लिए इनमें सुधार जरूरी है। हम निर्यात को आसान बनाने के लिए भारतीय एमएसएमई को सशक्त बनाना जारी रखेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
