नयी दिल्ली। सरकार अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता मांग को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार कर रही है। इन उपायों में अगले 3 सालों में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) को 1 लाख करोड़ रु का सैलेरी सपोर्ट दिया जाना शामिल है। सरकार अगले तीन सालों के दौरान एमएसएमई सेक्टर को 1 लाख करोड़ रु का सैलेरी सपोर्ट मुहैया करा सकती है। सरकार का मकसद इससे इकोनॉमी में मांग को बढ़ाना है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार यह अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा देने का एक तरीका है जो काफी नीचे है।

एमएसएमई अर्थव्यवस्था की रीढ़
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी अधिकारी बताते हैं कि इस समय देश में 6 करोड़ के करीब एमएसएमई फर्म्स हैं और ये अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अधिकारी ने कहा कि फर्म द्वारा काम पर रखे गए कर्मचारियों की न्यूनतम संख्या सिलेक्शन मानदंड के रूप में काम कर सकती है और सपोर्ट को 3 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
एमएसएमई के लिए सरकारी लोन योजना
एमएसएमई मोदी सरकार के राहत पैकेज में शामिल है, जिसके लिए मई में 3 लाख करोड़ रुपये की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन पर 100 फीसदी गारंटी नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी की तरफ से दी जाएगी। योग्य एमएसएमई और इच्छुक माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) को 3 लाख करोड़ रुपये तक का लोन दिया जाएगा। ये लोन 31 अक्टूबर तक बंटेगा। पिछले हफ्ते वित्त मंत्रालय ने कहा था कि बैंकों ने इस योजना के तहत लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दे दी। हालांकि इसके मुकाबले तब तक 61,000 करोड़ रु से कुछ अधिक का लोन ही बांटा गया।
किसने दिया कितना लोन
प्राइवेट बैंकों ने 51,953.97 करोड़ रुपये के लोन पास कर दिए और इसमें से 23,615.02 करोड़ रुपये का बांट दिया। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 20,788 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दे दी और इसमें से 13,893 करोड़ रुपये का बांट दिया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक का नंबर है, जिसने 8,977 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
