नई दिल्ली, जुलाई 18। अमेजन 26-27 जुलाई को अपने प्राइम डे सेल इवेंट के लिए तैयार है। इसके मार्केटप्लेस पर 100 से अधिक छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) विक्रेता लॉन और गार्डन, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन, फैशन, ब्यूटी, ज्वैलरी और स्टेशनरी सहित कई कैटेगरी में 2,400 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। इन विक्रेताओं में स्टार्टअप और ब्रांड, महिला उद्यमी, कारीगर और बुनकर शामिल होंगे। इसके अलावा अमेजन पर 450 से अधिक शहरों के 75,000 से अधिक लोकल दुकान वाले विक्रेता भारत में अपना प्राइम डे डेब्यू करेंगे।
800 और स्टार्टअप करेंगे प्रोडक्ट लॉन्च
अमेजन के मुताबिक अमेजन लॉन्चपैड, इसका एक वैश्विक प्रोग्राम है जो स्टार्टअप और उभरते ब्रांडों के उत्पादों को अमेजन ग्राहकों को ऑफर करता है, के तहत 800 से अधिक स्टार्टअप और ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, ब्यूटी और ग्रूमिंग, परिधान और किचन प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। छोटे बिजनेसों को मजबूत बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए कंपनी प्राइम डे को एसएमबी (स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस) को समर्पित कर रहे हैं, जिसमें अमेजन पर 75,000+ लोकल ऑफ़लाइन दुकानें शामिल होंगी, जो अपना प्राइम डे डेब्यू करेंगी।
महिलाओं और एनजीओ को मौका
अमेजन ने यह भी कहा कि अमेजन सहेली प्रोग्राम से 500 से अधिक महिलाओं के नेतृत्व वाले बिजनस, गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और सरकारी संस्थाएं 90,000 से अधिक उत्पाद ऑफर करेंगे, जबकि अमेजन कारीगर कार्यक्रम के तहत 12 लाख से अधिक कारीगर 272 से अधिक शिल्प, जैसे संबलपुरी साड़ी, जामदानी साड़ी, ब्लॉक प्रिंटेड, की पेशकश करेंगे। प्राइम डे के दौरान कपड़े, ब्लू आर्ट पॉटरी। अमेज़न प्राइम के वर्तमान में भारत सहित 22 देशों में 20 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।
करेगी नेटवर्क का विस्तार
कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ये अपने मौजूदा नौ सेंटरों का विस्तार और 11 नए सेंटरों की शुरुआत के साथ अपने फुलफिमेंट सेंटरों के नेटवर्क को बढ़ाएगी। इस विस्तार से कंपनी के फुलफिलमेंट सेंटरों में भंडारण क्षमता में 40 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जबकि इसके 8.5 लाख विक्रेताओं के लिए कुल भंडारण क्षमता 43 मिलियन क्यूबिक फीट होगी, जिनमें से अधिकांश एमएसएमई हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में एमएसएमई सेक्टर के कारोबारियों का बिजनेस बढ़ाने के लिए अमेजन ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के साथ पार्टनरशिप की थी। कंपनी ने कहा था कि इस पार्टनरशिप के जरिए 10 राज्यों में एमएसएमई सेक्टर की निर्यात क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। अमेज़न इंडिया सीआईआई के साथ मिलकर 10 राज्यों में एमएसएमई को अपने कारोबार का भारत और विश्व स्तर पर विस्तार करने के लिए ट्रेनिंग देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
