नयी दिल्ली। सरकार की तरफ से एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) की सहायता के लिए एक खास पहल की गई है। एमएसएमई सेक्टर के मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को www.restartindia.in का शुभारंभ किया, जो एक एडवाइजरी प्लेटफॉर्म। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर में व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए एमएसएमई सेक्टर को सहारा देना है। मुथूट फिनकॉर्प और युवा पेशेवरों के लिए इनोवेशन प्लेटफॉर्म INKtalks ने संयुक्त रूप से "रीस्टार्टइंडिया" का कंसेप्ट तैयार किया, जो एडवाइजरी सपोर्ट के लिए एक खुला मंच है। इस प्लेटफॉर्म से वैश्विक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन और विशेषज्ञता आम आदमी के पास पहुंचेगी।

एक ही प्लेटफॉर्म पर ढेरों स्कीम की जानकारी
गडकरी के अनुसार सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और अलग-अलग सेक्टरों के पेशेवरों / विशेषज्ञों के साथ जुड़ने के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ये सिंगल प्लेटफॉर्म है, जो आत्मनिर्भर प्रोजेक्ट के अनुरूप है। मुथूट फिनकॉर्प ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न सेक्टरों और इंडस्ट्री डोमेन के विशेषज्ञ उन सवालों को संबोधित करेंगे जो सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़े हैं।
एमएसएमई सेक्टर के लिए शानदार प्लेटफॉर्म
तैयार किया गया ये प्लेटफॉर्म एमएसएमई सेक्टर की जरूरतों, विशेष रूप से नैनो और सूक्ष्म उद्यमों, को संबोधित करने के लिए है। यह एक बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान पेश करेगा, जो कोरोना संकट के बाद छोटे व्यवसाय स्थापित करके आजीविका चला रही हैं। इस वेबसाइट पर विभिन्न एमएसएमई-केंद्रित सरकारी / संस्थागत मदद और संसाधनों की भी डिटेल है कि कैसे एक स्थायी व्यापार उद्यम को चलाना या स्थापित किया जाए।
क्या है प्लेटफॉर्म का मकसद
मुथूट फिनकॉर्प के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थॉमस जॉन मुथूट के मुताबिक इसका उद्देश्य मुख्य रूप से अपने व्यवसायों की पुनः स्थापना और प्रगति के लिए माहौल बना कर मुख्य रूप से छोटे व्यवसायों का आत्मविश्वास बढ़ाना है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
