नयी दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकारें एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) को सहारा और आगे बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रही हैं। इस सेक्टर के जरिए सरकारों का उद्देश्य निवेश भी जुटाना है। इसीलिए यूपी सरकार राज्य में 6 इंडस्ट्रियल पार्क डेवलप करने की योजना बना रही है। जानकारी के लिए बता दें कि जिन 6 जिलो में ये इंडस्ट्रियल पार्क तैयार किए जा सकते हैं उनमें आगरा, आजमगढ़, कानपुर, मुरादाबाद, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं। इतना ही नहीं यूपी की योगी सरकार ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल पार्क तैयार करने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए कंसल्टेंट के लिए ई-टेंडर भी मांगे हैं।

यूपी की इकोनॉमी में एमएसएमई का योगदान
एमएसएमई सेक्टर का यूपी की इकोनॉमी में अहम योगदान रहा है। कृषि के बाद एमएसएमई रोजगार देने वाला सबसे अहम सेक्टर रहा है। यूपी में देश की 14.2 फीसदी एमएसएमई हैं। मोलूम हो कि 2018-19 में एमएसएमई सेक्टर के जरिए राज्य से 1.14 लाख करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर में बहुत बड़ी संख्या में एमएसएमई यूनिट्स हैं। मगर इन जिलों में एमएसएमई सेक्टर का डेवलपमेंट नियोजित तरीके से नहीं हो सका।
क्या होगा इंडस्ट्रियल पार्क से फायदा
इन इंडस्ट्रियल पार्क के जरिए कोशिश होगी की एमएसएमई के लिए सभी फैसिलिटी एक ही जगह जुटाई जाएं। इन पार्कों में कारखाने और फैक्ट्री शेड के साथ-साथ बिजनेस और शॉपिंग सेंटर, इन्क्यूबेशन सेंटर, होटल-रेस्टोरेंट, हॉस्टल, ऑफिस ब्लॉक, स्वास्थ्य और फायर स्टेशन जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही बिजली, पानी और सड़क आदि की भी व्यवस्था होगी। यहीं सर्टिफिकेशन लैब भी तैयार किए जाएंगे। भंडार गृह, कंटेनर और ट्रक टर्मिनल, रेलवे साइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्यूल स्टेशन को भी इन इंडस्ट्रियल पार्कों में तैयार किया जाएगा।
क्या होता है कारोबार
जिन जिलों का जिक्र किया गया है उनमें 6000 करोड़ रु सालाना टर्नओवर वाले आगरा और 10000 करोड़ रु सालाना टर्नओवर वाले कानपुर में चमड़े का कारोबार अधिक है। वहीं मुरादाबाद (सालाना टर्नओवर 4950 करोड़ रु) में पीतल उत्पाद, वाराणसी (सालाना टर्नओवर 4500 करोड़ रु) में सिल्क प्रोडक्ट, आजमगढ़ (सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रु) में टेक्सटाइल और रेडीमेड गार्मेंट और गोरखपुर में फूड प्रोसेसिंग तथा गार्मेंट कारोबार मुख्य है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications