Mother Dairy Safal Franchise Business Idea: अगर आप किसी अच्छी कंपनी के साथ बिजनेस खोलना चाहते हैं तो आप मदर डेयरी के सफल की फ्रेंचाइजी के साथ बिजनेस शुरु कर सकते हैं। सफल स्टोर खोलने के लिए आपको मदर डेयरी और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के पास आवेदन जमा करना होता है। इसके अलावा भी कुछ डॉक्यूमेंट्स हैं जिसे पूरा करने के बाद आप सफल स्टोर खोल सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बिजनेस को शुरु करने में आपको कितना निवेश करना होगा और इससे आपकी हर महीने कितनी कमाई होगी।

सफल के हैं इन जगहों पर सबसे ज्यादा स्टोर
सफल स्टोर की शुरुआत मदर डेयरी (नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की इकाई) ने 1988 में की थी। सफल के आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 400 से अधिक स्टोर्स हैं। इसके अलावा बेंगलुरु में भी इसके करीब 23 रिटेल स्टोर हैं।
इतने रुपये का निवेश करके शुरु करें अपना स्टोर
मदर डेयरी सफल फ्रैंचाइजी के लिए न्यूनतम 2 लाख रुपये लगते हैं जिसमें 1 लाख रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट है और 1 लाख रुपये वर्किंग केपिटल के रूप में जरूरी है। अगर आपके स्टोर में सही से बिक्री होने लगती है तो आपको ह महीने 50,000 रुपये तक मिल सकते हैं।
इस तरह खोलें अपना स्टोर
1. सबसे पहले आपको आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के सामने आवेदन करना होगा.
2. इसके बाद आपको सफल और एडब्ल्यूपीओ द्वारा आयोजित जॉइंट इंटरव्यू में बैठना होगा.
3. आपको कम-से-कम 2 लाख रुपये जमा करने होंगे. इसमें से 1 लाख रुपये रिफंडेबल होता है. जबकि 1 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए होते हैं.
4. आपको 2 सरकारी अधिकारी गारंटर के तौर पर चाहिए होंगे.
5. आपको अलॉट हुए सफल स्टोर के परिचालन संबंधी ट्रेनिंग सफल द्वारा ही दी जाएगी। अपनी आय को अधिकतम करने के लिए हर दिन सफल की बिक्री टीम के दिशा-निर्देशों और सलाह के तहत काम करें।
इस स्टोर को खोलने के लिए नहीं देना होंगे पैसे
इस स्टोर को खोलने के लिए आपको इस किराया, यूटिलिटी बिल और मेंटेनेंस नहीं देना होगा। सफल इन सब खर्चों को खुद भरता है। सफल बिजनेस को आसान बनाने के लिए डिस्प्ले रैक, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, डीप फ्रीजर, वीएसआई कूलर, प्रचार सामग्री सहित उपयोगिताओं से बने आउटलेट और सभी आवश्यक सामान प्रदान करता है। इसका एग्रीमेंट 2 साल का होता है। इसके बाद रिन्यूअल इस बात पर निर्भर करेगा कि इन 2 सालों में स्टोर का प्रदर्शन किस तरह का रहेगा।
सफल आउटलेट चलाने के लिए आपके पास किसी विशेष कौशल की आवश्यकता नहीं है। सफल को चलाने के लिए आप ताजे फल और सब्जियों के रिटेल बिजनेस से संबंधित अच्छी दुकानदारी की आवश्यकता होती है।
आम तौर पर, आपके निवास से 10 किलोमीटर के एरिया का पसंदीदा क्षेत्र लिया जाता है, इस क्षेत्र में कोई भी आउटलेट खाली हो सकता है। सफल में ताजे फल और सब्जियां, बिना पॉलिश की हुई दालें, फ्रोजन सब्जियां, फ्रोजन स्नैक्स, टमाटर प्यूरी, शहद आदि की खुदरा बिक्री होती है। मदर डेयरी के देसी घी, आइसक्रीम, लस्सी, छाछ, मिष्टी दोई, पनीर और धरा के तेल जैसे अन्य उत्पाद भी सफल खुदरा दुकानों पर उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications