नई दिल्ली, अगस्त 24। भारत के युवा कैसे क्रैकिंग (सरकारी नौकरियों की) परीक्षाओं को पास करते हैं, इसके सहारे कोटा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों ने नेटफ्लिक्स तक पर जगह बनाई है। इन टेस्ट प्रीपेरेशन कंपनियों ने काफी चीजों को बदल दिया है। जैसे कि किसी 'मास्टरजी' का अपने स्कूटर पर स्कूल आना। कोटा में मोशन इंस्टीट्यूट के निदेशक और संस्थापक नितिन विजय कहते हैं कि कोटा में शिक्षक शिक्षण से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। जबकि टीचिंग एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसे आम तौर पर कम कमाई वाला माना जाता है। कोटा में 'एनवी सर' के नाम से मशहूर 38 साल के विजय सालाना एक करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।
एनवी सर के नाम से हुए मशहूर
कोटा में एक 'एनवी सर' हैं, जिनके नाम है नितिन विजय। एनवी सर से मशहूर होने वाले विजय सालाना एक करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विजय कहते हैं कि उनके बच्चे बड़े स्कूलों में जाते हैं और उन्हें अधिक एक्सपोजर मिल रहा है। वे खुश हैं और एक अच्छा जीवन जी रहे हैं। वे कोटा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी, दो बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं।
5 से 10 करोड़ रुपये निकाल सकते हैं
विजय का कहना है कि वह आसानी से अपने वेतन के रूप में 5 से 10 करोड़ रुपये निकाल सकते हैं, लेकिन वे अपने संस्थान के इंफ्रास्क्ट्रक्चर के डेवलपमेंट, संपत्ति निर्माण और अन्य सदस्यों के वेतन पर सरप्लस पैसा खर्च करना पसंद करते हैं। असल में उन्हें कोटा के अन्य लोकप्रिय कोचिंग सेंटरों के अलावा अनअकेडमी और बायजूस जैसे एडटेक प्लेटफॉर्म से तगड़ी प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने के लिए यह सब करने की जरूरत है।
पहले क्या थी सोच
एक दशक पहले, कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक टीचर मर्सिडीज या बीएमडब्ल्यू में अपने वर्कप्लेस पर आ सकता है। अब यह न केवल संभव है बल्कि पहले से ही हो रहा है। ये बात खुद विजय कहते हैं, जो खुद मर्सिडीज सहित कई कारों के मालिक हैं।
सभी शिक्षक समान नहीं
सभी शिक्षक एक जैसे नहीं हैं। वैसे भी कोटा में एक शिक्षक की सैलेरी कठिन बिजनेस पर आधारित है। किसी शिक्षक का शिकार करना आम बात है और सभी ऐसी कंपनियां इसके लिए दोषी हैं। शिकार करने का मतलब है कि किसी अच्छे टीचर को बड़ी सैलेरी का लालच देकर अपने संस्थान से जोड़ना। शिक्षकों को हमेशा बड़ा वेतन देकर उनका शिकार किया जाता है।
ऐसे मिलती है बड़ी सैलेरी
एक शिक्षक का वेतन इस बात से तय होता है कि उसके पास कितने छात्र हैं। एक कक्षा में छात्रों की अधिक संख्या का अर्थ है हाई सैलेरी। यह वेतन तब और बढ़ जाता है जब शिक्षक सोशल मीडिया पर भी प्रसिद्ध हो जाता है। विजय के कई फैन पेज हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर 25800 फॉलोअर्स हैं। विजय का कहना है कि उनके संस्थान द्वारा हर साल 250 करोड़ रुपये की इनकम जनरेट की जाती है। शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए लगभग 35-40 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाता है। विजय खुद को एक मध्यमवर्गीय लड़का बताते हैं, जो किसी भी अन्य किशोर की तरह आईआईटी में जाना चाहता था। उन्होंने बंसल क्लासेज में पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने मुश्किल से 6 महीने वहां काम किया और फिर उन्होंने अपना संस्थान शुरू किया और आज वे मल्टी-करोड़पति बन चुके हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications