नई दिल्ली, जुलाई 27। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है तो आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिस बिजनेस को करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज के आधुनिक दौर में नहाने के लिए लूफा का इस्तेमाल किया जाता है, बदलते समय के साथ लोग प्राकृतिक लूफा का इस्तेमाल काफ़ी ज़्यादा करने लगे हैं, जो विभिन्न सब्जियों को सूखा कर तैयार किए जाते हैं। आप भी घर पर आसानी से नेचुरल लूफा बनाकर व्यापार कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
विदेशो में नेचुरल लूफा की कीमत हजारों में
विदेशों में इस तरह के प्राकृतिक लूफा की क़ीमत हजारों में होती है। विदेशों में जिस प्राकृतिक लूफा का इस्तेमाल किया जाता है, वह भारतीय सब्जी तोरई से तैयार होता है। विदेशों में तोरई से बनने वाले लूफा की क़ीमत लगभग 1613 रुपए है। ऐसे में आप ही सोच सकते हैं कि पुरानी तोरई आपके लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है।
नेचुरल लूफा कैसे बनाया जाता है
नेचुरल लूफा तैयार करने के लिए तोरई को तोड़ने के बजाय अगर उसे बेल में सूखने के लिए छोड़ दिया जाए, तो इससे अगले सीजन के लिए बीज मिल जाते हैं और प्राकृतिक लूफा भी तैयार हो जाता है। जब तोरई पूरी तरह से सूख जाती है, तो उसे बेल से तोड़ कर अलग कर लें और उसके सिरों को दोनों तरफ़ से हल्का-सा काट लें। इन कटे हुए सिरों से तोरई के अंदर मौजूद बीजों को बाहर निकल लें, फिर सूखी हुई तोरई को पानी में भिगो दें। ऐसा करने से तोरई थोड़ी नरम हो जाती है, जिससे उसके छिलके उताने में आसानी होती हैं। छिलके उतारने के बाद तोरई को एक प्राकृतिक लूफा के तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
कितनी होगी कमाई
भारत के बाजारों में नैचुरल लूफा की क़ीमत 10 से 20 रुपए के बीच होती है, जिससे आप इस नेचुरल लूफा का बिजनेस करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है और आप नेचुरल लूफा और ऑनलाइन भी सेल कर सकते है। नेचुरल लूफा इंटरनेशनल मार्केट में हजारों रुपए में बिकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
