नई दिल्ली, जून 1। सुबह उठने से लेकर सोने से पहले तक हममें से ज्यादातर लोग या हमारे परिवार के सदस्य रोजाना किसी न किसी डेयरी उत्पाद का सेवन करते हैं। डेयरी उत्पादों में दूध, दही, पनीर और यहां तक कि आइसक्रीम भी शामिल हैं। यह सुबह के नाश्ते के रूप में या रात के खाने के बाद मिठाई के रूप में खाई जाती है। ये उत्पाद तेजी से बिकते हैं और लगभग हर घर में इनका दैनिक उपभोग किया जाता है। इसलिए कई बिजनेस मालिकों की नजर डेयरी उत्पादों और आइसक्रीम पर आधारित कारोबार स्थापित करने पर होती है। डेयरी उत्पादों में बाजार में प्रमुख और प्रसिद्ध ब्रांडों में से एक मदर डेयरी है। आप इसकी फ्रेंचाइजी लेकर खूब कमाई कर सकते हैं। आगे जानिए मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने का तरीका।
कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट www.motherdairy.com पर जाना होगा। वेवसाइट से आप फ्रेंचाइजी बिजनेस के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगला कदम आवेदन पत्र भरना है। आपको 'कॉन्टैक्ट अस' टैब पर क्लिक करना होगा। आपको एक आवेदन फॉर्म पर ले जाया जाएगा जहां आपको अपने कॉन्टैक्ट नंबर सहित अपना जरूरी डिटेल जमा करने के लिए कहा जाएगा। अपना आवेदन पत्र जमा करने के बाद, मदर डेयरी के प्रतिनिधियों द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा और यदि आप इसके लिए पात्र हैं तो प्रोसेस आगे बढ़ेगी।
कितना होगा प्रोफिट मार्जिन
मिनिमम प्रोफिट मार्जिन या रेशियो जो आप प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं वह लगभग 30 फीसदी है। इस उद्योग में यह एक अच्छा प्रतिशत है। इस आंकड़े के साथ आप 1.5 से 2 साल तक बिजनेस में रहने के बाद अच्छे प्रोफिट की उम्मीद कर सकते हैं।
कुछ चीजें हैं जरूरी
- मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी के लिए पात्र होने के लिए आपके आउटलेट में न्यूनतम 500 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए और आउटलेट आवासीय क्षेत्र के ग्राउंट फ्लोर पर होना चाहिए
- आपके आउटलेट में आपके स्टाफ सदस्यों के रूप में कम से कम 1 या 2 लोग होने चाहिए। हालांकि, यदि यूनिट बड़ी है, तो स्टाफ सदस्य अलग हो सकते हैं
- आपके सभी स्टाफ सदस्यों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए और ब्रांड के बारे में पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए
कितने निवेश की होगी जरूरत
फ़्रैंचाइज़ी प्राप्त करने के लिए आवश्यक निवेश अलग अलग जगह के हिसाब से भिन्न हो सकता है। जैसे कि आपका आउटलेट किसी शहर या टीयर 2 सिटी आदि में स्थित है। मदर डेयरी फ़्रैंचाइज मल्टी-लेयर्ड यूनिट्स ऑफर करती है और इसलिए इसमें जरूरी निवेश राशि अलग हो सकती है। हालाँकि इस फ्रेंचाइज़ी के लिए आवश्यक औसत निवेश राशि 5 से 10 लाख रु के बीच होगी। फ्रैंचाइज़ी की फीस लगभग 50000 रु है और सबसे अच्छी बात यह है कि आपको उन्हें हर महीने कोई रॉयल्टी नहीं देनी होती है।
क्या हैं फायदे
मदर डेयरी एक जाना-पहचाना नाम है और किसी भी डेयरी उत्पाद को खरीदने की इच्छा रखने वाले हर उपभोक्ता की पहली प्राथमिकता है। मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी कई चीजों की लंबी लिस्ट के साथ आती है। यानी ढेर सारे प्रोडक्ट्स। मदर डेयरी फ्रैंचाइजी होने का एक प्रमुख लाभ यह है कि आपको इस फ्रैंचाइज़ी को प्राप्त करने के लिए खास या बड़े इंफ्रा और क्षेत्र की आवश्यकता नहीं होती है। मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी के प्रतिनिधियों से आपको जो सपोर्ट सिस्टम मिलता है, वह वास्तव में अच्छा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications