
Business Idea : अगर आप खेती के जरिए तगड़ी कमाई करने का विचार कर रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में जानकारी दे रहे है। आपको जिसकी बुवाई में केवल एक बार ही मेहनत करना होता है। इसके बाद आपको इससे 3 से 4 वर्ष तक फसल मिलती रहती है। हम आपसे जिस फसल की खेती के बारे में बात कर रहे है। उसका नाम कुंदरू की खेती है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर आप इसकी खेती गर्म इलाके में करते है, तो फिर आपको वर्ष भर उत्पादन मिलता है। वही, अगर आप इसकी खेती को ठंडे इलाके में करते है, तो फिर आपको 7 से 8 महीने ही फसल मिल पाती है।
इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी को बेहतर माना जाता है। इसके साथ ही इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच 7 पॉइंट से अधिक नही होना चाहिए। कुंद्रु की खेती के लिए गर्म जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती है। जब कुंद्रू की फसल के लिए खेत को तैयार किया जाता है, तो फिर इसमें पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट डालना नहीं भूलना चाहिए।
बेहतर पैदावार के लिए अच्छी किस्म के बीजों का चयन किया जाना चाहिए। आपको इसकी फसल को लगाने के लिए सबसे पहले बीजों को नर्सरी में तैयार करना पड़ता हैं। इसके बाद इसी बुआई की जाती है।
अगर आप पहली बार बुवाई कर रहे है, तो फिर आप इसके लिए बारिश के मौसम का ही चयन करें। अगर आप बारिश में बुवाई करते है, तो फिर फसला बेहद आसानी से जड़ को पकड़ लेती है। जब पौधों की बेल बनने लगती है, तो फिर आपको पांडाल प्रणाली से बांस और तार की सहायता से मचान को तैयार करना होगा। इसके बाद कुंदरू की बेलों को मचान पर चढ़ा दें।
अगर हम इस फसल में गर्मी के दिनों में सिंचाई की बात करें, तो फिर इस फसल में 4 से 5 दिनों के अंतर में सिंचाई करनी चाहिए। वही, ठंड के दिनों में आपको 8 से 10 दिनों पर सिंचाई की आवश्यकता होती है। रोपाई से लगभग 2 महीने से भी कम वक्त लगता है और कुंदरु की फसल तैयार हो जाती है। आपकी पहली बाद इसकी 45 से 50 दिन में इसकी तुड़ाई कर सकते है। वही, अगर हम फायदे की बात करें तो फिर कुंदरू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।
अगर हम इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें, तो फिर 1 हेक्टेयर खेती में 300-450 क्विंटल तक कुंदरु का उत्पादन हो सकता है। अगर फुटकर बाजार की बात करें तो फिर यह फुटकर मार्केट में कुंदरू लगभग 80 रु से लेकर 100 रु प्रति किलो तक बिकता है। वही, थोक में 40 रु से लेकर 50 रु किलों के हिसाब से बिकता है। इस तरह आप करीब 400 क्विंटल की पैदावार को अगर 40 रु के हिसाब से भी बेचते हैं, तो फिर आप इससे लगभग 16 लाख रु रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications