कृति सैनन (kriti Sanon) के स्टार्टअप हाइफन (Hyphen) को पूरे एक साल हो चुके है. कृति ने इस स्किनकेयर ब्रांड को अपने 33 वे जन्मदिन पर शुरू किया था. खबर है कि कृति के ब्रांड हाइफन ने एक साल में 100 करोड़ रुपये का रेवन्यू कमा लिया है. कंपनी का दावा है कि वे भारत की सबसे तेज बढ़ रही डायेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) बिजनेस में से एक बन चुके है.

कौन-कौन है मालिक
स्किनकेयर स्टार्टअप हाइफन को एमकैफीन की पेरेंट कंपनी पीईपी टेक्नोलोजिज और बॉलीवुड एक्टर कृति सैनन द्वारा शुरू किया गया था. इसके अलावा इसके को-फाउंडर और सीईओ तरुण शर्मा भी है. तरुण शर्मा का कहना है कि ब्रांड को तीन सालों में 500 करोड़ तक बढ़ाया जाएगा.
उन्होंने यह भी दावा किया है कि हाइफन ने लॉन्च होने के 8 से 9 महीने बाद लिप बाम जैसी सब कैटेगरी मेंं बड़ा नाम कमा लिया है.
ग्राहकों द्वारा किया जा रहा है पसंद
कृति सैनन के ब्रांड हाइफन के सभी प्रोडेक्ट की रेंटिग 5 से 4.5 है. वहीं पिछले 7 महीनों में ब्रांड द्वारा 1 अरब इंप्रेशन बनाए गए है. यह साफ तौर पर कस्टमर्स के रुचि को दर्शाता है. कंपनी का कहना है कि उनके 70 प्रतिशत कस्टमर्स प्रोडेक्ट खरीदने वापस जरूर आते है.
कंपनी आने वाले समय में प्रोडक्ट पोर्टफोलियों के जरिए विस्तार करने पर विचार कर रही है. वहीं कंपनी के जिन प्रोडेक्ट को ज्यादा पसंद किया जाता है, उन प्रोडेक्टस को कंपनी द्वारा और बेहतर बनाया जाएगा.
जन्मदिन केे दिन किया था लॉन्च
कृति सैनन ने पिछले साल अपने जन्मदिन के दिन यानी 27 जुलाई को स्किनकेयर ब्रांड हाइफन लॉन्च किया था. कृति ने इसे पहले ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर चुकी है. कृति सैनन का यह ब्रांड मुख्य तौर पर स्किनकेयर प्रोडेक्ट पर ही फोकस करता है.
कृति सैनन का सपना है कि वे अपने इस ब्रांड को 100 करोड़ लोगों तक पहुंचा सकें.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications