Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। जिस बिजनेस से आपको एक तगड़ी कमाई हो, तो फिर आप केले के पाउडर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस की एक खास बात ये है कि इस बिजनेस को शुरू करने में आपको अधिक निवेश भी नहीं करना होगा।
अगर कोई किसान भाई केले की खेती है, तो फिर वे इसके साथ केले के पाउडर का बिजनेस भी शुरू कर सकते है। इससे किसान भाई की कमाई में भी इजाफा हो जायेगा। आप इस बिजनेस को शुरुआत में करीब 10 से 15 हजार रु का निवेश करके भी शुरू कर सकते हैं।

आप पाउडर बनाने के लिए बनाना ड्रायर मशीन और मिक्सचर मशीन दो मशीन की जरूरत होगी। आप इन मशीन को किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए खरीद सकते है या फिर ऑफलाइन किसी भी स्टोर में जाकर भी खरीद सकते हैं।
अगर हम केले के पाउडर बनाने की प्रोसेस की बात करें, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले हरे केले के फलों को सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से साफ करना होगा। इसके बाद इसको हाथ से छीलकर तुरंत साइट्रिक एसिड के घोल में 5 मिनट के लिए डुबो कर रख दें।
आप इसके बाद फलों को छोटे-छोटे पीस में काट लें। इसके बाद इन केले के टुकड़े को 60 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर हॉट एयर ओवन में 24 घंटों के लिए सूखने के लिए रख दे। जब वह पूरी तरह से सुख जाता है। इसके बाद मिक्सी में इन टुकड़ों के डालकर बारीक पीस लें।
जब पाउडर तैयार हो जाता है। इस पाउडर को आपको शीशे की बॉटल में या पॉलीथिन बैग में भरकर पैक कर लेना है। केले के पाउडर को बनाने में काफी कम लागत आती हैं। वही, मार्केट में ये लगभग 800 रु से लेकर 1000 रु किलो तक बिक जाता है। अगर आप रोजाना 5 किलों भी पाउडर को बेच देते है तो फिर आप आराम से लगभग 3 से 4 हजार रु प्रतिदिन कमा सकते है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीपी को नियंत्रित करने में केले का पाउडर काफी हेल्प करता है। इसके साथ ही बच्चों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। ऐसे में यह बिजनेस शुरू करना आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications