Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो फिर आप प्रदूषण जांच केंद्र का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस की एक खास बात ये है कि इस बिजनेस की मांग आज के समय में काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में ये बिजनेस शुरू करना आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

अगर कोई व्यक्ति ड्राइव कर रहा है और उसके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है तो फिर उसको जुर्माना लग सकता है। यह जुर्माने की राशि 10 हजार रु तक हो सकती है। ऐसे में छोटे वाहन से लेकर बड़े वाहन के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट लेना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप प्रदूषण जांच केंद्र का बिजनेस शुरू करके बेहतर कमाई कर सकते हैं।
आप इस बिजनेस को हाईवे-एक्सप्रेस वे के पास शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को आप लगभग 10 हजार रु का निवेश करके भी शुरू कर सकते है और आपको इस बिजनेस से लगभग हर महीने 50 हजार रु तक की कमाई हो सकती है। आप हाइवे और एक्सप्रेसवे के किनारे रोजाना बेहद ही आसानी से 1,500 रु से 2000 रु कमा सकते हैं।
अगर आप प्रदूषण जांच केंद्र शुरू करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको लोकल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) से लाइसेंस लेना होगा। आप इस बिजनेस को पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के आस पास खोल सकते है।
आपको इसके लिए 10 रुपये का एफिडेविट देना होगा। आपको इसके लिए लोकल अथॉरिटी से एनओसी लेना होगा। प्रदूषण जांच केंद्र की हर राज्य में अलग-अलग फीस है। आप कुछ प्रदेशों में ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
आप प्रदूषण जांच केंद्र की पहचान के रूप में पीले रंग के केबिन में ही खोलना होगा। जिससे प्रदूषण जांच केंद्र को अलग से ही पहचाना जा सके। वही, अगर हम केबिन के साइज की बात करें तो फिर लंबाई 2.5 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर और ऊंचाई 2 मीटर होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रदूषण जांच केंद्र पर लाइसेंस नंबर लिखना बेहद आवश्यक है।
अगर आप प्रदूषण जांच केंद्र खोलना चाहते हैं तो फिर इसको खोलने के लिए ऑटो मैकेनिक्स, स्कूटर मैकेनिक्स, मोटर मैकेनिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, डीजल मैकेनिक्स या फिर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से प्रमाणित सर्टिफिकेट होना जरूरी चाहिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
