Papad Business Idea: पापड़ बनाने का बिजनेस आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। पापड़ का बिजनेस हमेशा से फेमस होता रहा है। आपको बताते चलें कि इसके पहले एक छोटे से स्टार्टअप के तौर पर शुरू हुआ लिज्जत पापड़ का बिजनेस आज आसमान छू रहा है। अगर आप भी पापड़ का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको मात्र 5 हजार से 10 हजार का इन्वेस्टमेंट करना होगा और आप इससे 30 हजार से 40 हजार रुपए बड़ी आसानी से कमा सकते हैं। इसे बड़े स्केल पर मशीन लगाकर भी शुरू कर सकते हैं।
पापड़ एक ऐसी डिश है जिसे लोग खाने के साथ और चाय के साथ कभी भी खा सकते हैं और इसकी डिमांड भी मार्केट में काफी ज्यादा है। आपको बताते चलें कि भारत सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पापड़ के बिजनेस में 30 से 40 फीसदी तक मुनाफा हासिल किया जा सकता है। अगर आप अपने बिजनेस को ज्यादा बड़े लेवल तक ले जाना चाहते हैं तो सरकार की मुद्र स्कीम के तहत 4,00,000 रुपए तक का लोन बहुत ही सस्ते रेट पर बड़ी आसानी से ले सकते हैं।

पापड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए यह चीज हैं जरूरी
अगर आप पापड़ का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो, आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसमें आपको 5 मजदूर और एक सुपरवाइजर की जरूरत पड़ेगी। प्लांट सेटअप करने के लिए आपको कम से कम 250 स्क्वायर फीट जमीन की जरूरत भी पड़ेगी। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप 40,00,00 रुपए तक का लोन ले सकते हैं। आपको बताते चले कि इनमें आपको सिर्फ 2,00,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा और बाकी का पैसा ऑपरेशनल कॉस्ट में भी लगा सकते हैं। साथ ही पापड़ बनाने के लिए आपको कच्चे माल और मशीन की भी आवश्यकता होगी। इसके साथ कॉमर्शियल बिजली का कनेक्शन भी लेना पड़ेगा।
पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन भी है जरूरी
पापड़ बन जाने के बाद इसे पैक करना और सही जगह पर सप्लाई करना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आपके पापड़ की सप्लाई सही समय पर और सही जगह पर नहीं होगी तो आपको उतना मुनाफा नहीं मिल पाएगा। बढ़िया पैकेजिंग लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी और पापड़ की बढ़िया क्वालिटी उन्हें प्रोडक्ट दोबारा खरीदने पर मजबूर करेगी। इस तरह आप अगर अच्छी खासी सप्लाई मेंटेन कर लेते हैं, तो 1 महीने के अंदर 35 से 40 तक हजार रुपए तक का मुनाफा बड़ी आसानी से कमा सकते हैं।
आएगी कितने रुपए की लागत
इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको मशीन और कच्चा माल खरीदने के साथ लेबरों को देने के लिए पैसे लगेंगे। इसके अलावा बिजली का खर्चा भी इसमें शामिल होगा। अगर आप खुद को और अपने घर के लोगों को इस काम में लगा लेते हैं तो आप बड़ी आसानी से मजदूरों को देने वाले पैसे भी बचा सकते हैं। फिर जैसे ही प्रोडक्शन बढ़ने लगे और मुनाफा भी बेहतर हो जाए तो आप काम पर मजदूरों को रख सकते हैं।
कैसे करें सप्लाई
आप चाहें तो अपने प्रोडक्ट को दुकानदारों के पास बेचने के लिए ले जा सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी अपने प्रोडक्ट लिस्ट करवा कर बेच सकते हैं। साथ ही मार्केट के पास प्लांट रखने से ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी कम हो जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
