केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक अहम कामयाबी हासिल की है। महामारी संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालात के बीच मोदी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
नई दिल्ली, मार्च 23। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक अहम कामयाबी हासिल की है। महामारी संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालात के बीच मोदी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है।

भारत ने पहली बार हासिल किया 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य
भारत ने लक्ष्य से नौ दिन पहले 23 मार्च को 400 अरब डॉलर के गुड्स के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जो भारत के लिए एक रिकॉर्ड है। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी ने वित्त वर्ष 22 के लिए निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया था। अप्रैल-दिसंबर की अवधि में भारत ने 300 अरब डॉलर का निर्यात कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के गुड्स के निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है। मैं इस उपलब्धि के लिए अपने किसानों, बुनकरों, एमएसएमई, विनिर्माताओं, निर्यातकों को बधाई देता हूं। यह हमारी आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक अहम मील का पत्थर है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने हर दिन औसतन एक अरब डॉलर का माल निर्यात किया, यानी हर दिन करीब 4.6 करोड़ डॉलर का माल दूसरे देशों को भेजा गया। अगर महीने की बात करें तो यह औसतन 33 अरब डॉलर प्रति माह बैठता है। Bank Holidays April 2022 : अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही चेक करें छुट्टियों लिस्ट
30 अरब डॉलर से ज्यादा रहा हर महीने का निर्यात
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फरवरी में लोकसभा में एक प्रश्न के का जवाब देते हुए कहा था कि 10 महीने लगातार यानी अप्रैल, 2021 से जनवरी, 2022 तक भारत का निर्यात 30 अरब डॉलर से ज्यादा रहा है। यह एक रिकॉर्ड है और हमारा निर्यात 334 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है जो भारत के अभी तक के 12 महीने के रिकॉर्ड से ज्यादा है। हम 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications