Ice Cream Business Idea: अगर आप कोई ऐसा बिजनेस देख रहे हैं जो जल्द ही जबरदस्त फायदा दे तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आप अगर कम समय में बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो कोई भी सीजन वाला बिजनेस ढूंढ लीजिए, उसमें फायदा होने के चांसेस हमेशा ज्यादा होते हैं। ऐसे ही गर्मी का मौसम आ रहा है और ऐसे में आइसक्रीम पार्लर का बिजनेस आपको जबरदस्त प्रॉफिट दे सकता है।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी आइसक्रीम खाते हैं और सभी को पसंद भी होती है। खास तौर से गर्मी के मौसम में आइसक्रीम लोगों की फेवरेट हो जाती है और इसकी डिमांड भी जबरदस्त तरीके से बढ़ जाती है। आजकल तो लोग ठंड के मौसम में भी आइसक्रीम खाने से परहेज नहीं करते हैं। इसके अलावा आप गर्मी के मौसम में पार्टी और फंक्शंस के ऑर्डर लेकर भी मोटी कमाई कर सकते हैं।

इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। इस आर्टिकल में हम आपको आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास एक बड़ा ड्रिप फ्रीजर होना जरूरी है। वैसे तो मार्केट में आइसक्रीम बनाने की बहुत सी कंपनियां है जो नेशनल और लोकल लेवल पर ऑपरेट कर रही हैं। लेकिन आप बेहतर क्वालिटी और शानदार टेस्ट देकर मार्केट में अपनी अलग जगह बना सकते हैं।
इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने घर में या किराए का कमरा लेकर शुरू कर सकते हैं। इसमें आपका ज्यादा से ज्यादा 1 से 2 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसमें आपको 4 से 5 बड़े आइसक्रीम ब्रांड से कांटेक्ट करके उनका माल अपने यहां बेचना है।
यह बिजनेस कम से कम 400 से 500 स्क्वायर फीट कारपेट एरिया शुरू किया जा सकता है। इसमें आपको कम से कम 10 से 15 लोगों तक के बैठने की व्यवस्था करनी चाहिए।
क्योंकि आइसक्रीम खाद्य पदार्थ है इसलिए इसका बिजनेस शुरू करने से पहले आपको एफएसएसएआई से लाइसेंस भी लेना पड़ता है।
इस गर्मी में भारत के आइसक्रीम कारोबार में जबरदस्त बढ़ोतरी का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
इस बिजनेस को आप जितने बिजी एरिया में खोलेंगे आपका फायदा होने का चांस उतना ज्यादा होगा। इसके अलावा अगर आप अपने बिजनेस में ज्यादा फायदा चाहते हैं, तो आप किसी भी फंक्शन पर आइसक्रीम सप्लाई करने का काम भी शुरू कर सकते हैं। इससे आप वेडिंग सीजन के दौरान जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं और अपने प्रॉफिट को कई गुना ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने आइसक्रीम पार्लर के सिटिंग एरिया को स्टाइलिश बनाकर और ज्यादा लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। अपने बिजनेस आईडिया को थोड़ा और बेहतर बनाने के लिए आप थोड़ा एक्सपेरिमेंट करके कई सारे आइसक्रीम शेक बनाकर भी बेच सकते हैं। इन टेस्टी शेक को आप बनाते हैं, तो इसलिए आप भी इनकी कीमत खुद सेट कर सकते हैं। इससे आपका प्रॉफिट और भी ज्यादा बेहतर हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
