कैटरिंग के बिजनेस की हर समय डिमांड रहती है, लेकिन शादी के सीजन के समय इस बिजनेस की डिमांड बढ़ जाती है. कैटरिंग की डिमांड शादी, पार्टी, सेरेमनी, बर्थडे फंक्शन में सबसे ज्यादा रहती है. अब शादी का सीजन नजदीक आने वाला है. ऐसे में कैटरिंग की डिमांड इस समय काफी बढ़ जाएगी.

अगर आप अपनी नौकरी से परेशान है और बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कैटरिंग का बिजनेस आपके लिए सही साबित हो सकता है. आने वाले समय में इस बिजनेस की डिमांड काफी बढ़ सकती है. वहीं आप इस बिजनेस को काफी कम लागत के साथ भी शुरू कर सकते हैं.
आजकल हर कोई नौकरी छोड़ अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहा है, लेकिन दिक्कत तब आती है, जब लागत को देख हर कोई सोच में पड़ जाता है. लेकिन आज जो हम बिजनेस लेकर आए हैं. इसे आप 10,000 रुपये की लागत के साथ शुरू कर सकते हैं. वहीं कैटरिंग के बिजनेस की आने वाले समय में अच्छी खासी डिमांड रहने वाली है.
कितनी होगी कमाई?
अगर आप इस शादी सीजन में कैटरिंग का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको राशन और पैकेजिंग में खर्च करना होगा. वहीं आजकल लोग हाइजीन का काफी ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में आपको कैटरिंग के बिजनेस में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना पड़ेगा.
आपको किचन में साफ-सफाई रखनी होगी. इसके अलावा अगर आप कैटरिंग का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके पास बर्तन, गैस, सिलेंडर आदि होना जरूरी है. इसके साथ ही आपको कुछ लेबर की आवश्यकता भी हो सकती है.
कैटरिंग का बिजनेस कर आप शुरुआत में हर महीने 25 से 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं.
ऐसे बढ़ाएं बिजनेस
आज हर कोई कैटरिंग का बिजनेस कर रहा है. ऐसे में आपको अगर बाकी लोगों से आगे रहना है, तो आपको अपने बिजनेस का अच्छे से प्रचार करना पड़ेगा. इसके अलावा अपने खाने की क्वालिटी, सर्विस और प्राइस को बजट फ्रंडली रख आप ज्यादा से ज्यादा कस्टमर को आकर्षित कर सकते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
