
How to become Successful Businessman : कुछ ऐसे कामयाब लोग होते हैं जिनसे आप ये सीख सकते हैं कि आप कैसे कामयाबी हासिल कर सकते हैं। ऐसे लोगों में एक नाम हो सकता है सूरत (गुजरात) की आंचल अग्रवाल का। वे 27 साल की हैं। पर उन्होंने सोशल मीडिया से पैसा कमाने का एक शानदार आइडिया निकाल लिया। वे इन प्लेटफॉर्म्स पर केवल टाइम पास नहीं करतीं, बल्कि खूब तगड़ी कमाई कर रही हैं। उनका अपना सोशल मीडिया पेज है 'Handmade Gifting' (हैंडमेड गिफ्टिंग)। हैंडमेड गिफ्टिंग नाम के इस पेज जरिए वे अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए लोगों को एक शानदार ऑप्शन की पेशकश भी कर रही हैं।
आंचल ने किया है एमबीए
आंचल ने मार्केटिंग में एमबीए किया है। वे एक फुल टाइम क्राफ्टर हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार आंचल के मुताबिक हैंडमेड कार्ड्स या गिफ्ट्स बहुत खास होते हैं। इनमें फीलिंग्स होती हैं। ये आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में मदद कर सकते हैं। यही उनका बिजनेस है, जिसे लेकर वे शुरुआत में सुनिश्चित नहीं थीं कि यह बिजनेस इतना चलेगा।
मां ने किया सपोर्ट
आंचल ने अपना बिजनेस स्मॉल स्केल पर शुरू किया था और अकसर छोटे स्तर पर शुरू किये गये बिजनेस में ढेरों चैलेंजेस आते हैं। जब आंचल का बिजनेस फील्ड में शुरुआती वक्त था तो केवल उनकी मां ही थीं, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया। ये वो समय था, जब आंचल शिपिंग वाले आइटम खुद पैक करती थीं और वो भी पूरी रात जागकर।
सफलता के साथ बड़ा सपोर्ट
यहां हम आपको आंचल की कहानी के जरिए ये बताना चाहते हैं कि आप भी कैसे इसी तरह के बिजनेस में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। दूसरे कैसे आप सोशल मीडिया की मदद ले सकते हैं। शुरुआत में आप अपने बिजनेस को फैलाने के लिए एक पेज बनाएं और उसे प्रमोट करें। वापस आते हैं आंचल की कहानी की तरफ। जब उन्हें अपने बिजनेस में सफलता मिलने लगी तो दूसरे लोग भी उन्हें सपोर्ट करने लगे। वे केक और बुके के अलावा लोगों को एक-दूसरे को हैंडमेड गिफ्ट्स देने का मौका प्रोवाइड करती हैं।
क्या है आगे का प्लान
आंचल अपना बिजनेस इस समय केवल इंस्टाग्राम से चला रही हैं। उन्हें इसी से काफी अच्छा रेस्पोंस मिला है। पर आंचल अपने बिजनेस को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म तक लेकर जाना चाहती हैं। नया बिजनेस शुरू करने वालों से आंचल का कहना है कि शुरुआती 1 साल काफी चैलेंजेस वाला होता है। उन्होंने कहा कि पहले कस्टमर बेस बनाएं और भरोसा जीतें। अगर नुकसान हो जाए तो हार न मानें। आंचल को तो फ्रॉड कस्टमर्स तक का भी सामना करना पड़ा था।

महिलाओं के लिए अहम जानकारी
अकसर पुरुष बिजनेमैस केवल बिजनेस पर ही फोकस करते हैं। मगर महिलाओं पर और भी जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में उन्हें वर्क-लाइफ बैलेंस मेंटेन करनी होती है। आंचल तो अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देती हैं। इसके लिए वे रोजाना वर्कआउट के लिए समय निकालती हैं। आप भी अपने काम का समय तय करें। आराम के समय आराम करें। खाने के समय समय खाएं। हर चीज अपने समय पर करें ताकि बिजनेसलाइफ आसान रहे।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications