नयी दिल्ली। कोरोना संकट में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) की आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने 3 लाख करोड़ रु की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) का ऐलान किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस योजना के तहत लोन देने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य गुजरात इस समय सबसे आगे है। आत्मनिर्भर स्कीम के तहत गुजरात ने दूसरे राज्यों के मुकाबले एमएसएमई को सबसे अधिक लोन पास किए हैं। 9 जुलाई तक के आकड़ों के अनुसार एमएसएमई को 1,20,099 करोड़ रुपये के लोन पास कर दिए गए हैं, जिसमें से 61,987.90 करोड़ रुपये का लोन आवंटित हो चुका है।

कितने लोन हुए पास
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल के मुताबिक गुजरात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को बहुत गंभीरता से लिया है और राज्य को देश का विकास इंजन बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों को एमएसएमई इकाइयों से आत्मनिर्भर अभियान पैकेज के तहत 1,63,030 लोन आवेदन मिले हैं जिनमें से 1,62,245 आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। उनके मुताबिक लोन बांटने के मामले में गुजरात का तीसरा नंबर है।
बिजली बिल में भी दी जा रही राहत
पटेल का ये भी दावा है कि राज्य सरकार ने छोटे उद्योगों को बिजली के बिल में राहत दी है। इस मामले में राज्य सरकार ने 16.29 लाख छोटे उद्योगों को 110 करोड़ रुपये और 16,217 मध्यम स्तर के उद्योगों को 350 करोड़ रुपये की राहत दी है। कुल 16.45 लाख औद्योगिक इकाइयों को उनके बिजली बिलों में 460 करोड़ रुपये की राहत मिली है। रूपाणी सरकार ने उन ग्राहकों के लिए बिजली के बिलों में 100 यूनिट तक की एक बार छूट की घोषणा की थी, जिनकी बिजली की खपत 200 यूनिट है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
