Sona Chandi ka Bhav: आप अगर सोने में पैसे इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा समय हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस समय देश की राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। कल भारत के साथ ही दिल्ली में भी सोने की कीमत में सामानता देखी गई थी लेकिन आज इनमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आज देश में 24 ग्राम सोने की कीमत में 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। आपको बताते चलें कि कल 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63150 रुपए थी, जो आज 50 रुपए गिरकर 63100 के स्तर पर आ गई है।
वहीं अगर हम बात करते हैं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की तो इसमें भी कल के मुकाबले आज गिरावट देखने को मिली है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 57850 रुपए रही, जो कि कल आज के मुकाबले 50 रुपए ज्यादा के साथ 57900 रुपए के स्तर पर थी। शादी विवाह का फंक्शन या फिर कोई त्योहार आते ही सोने की कीमतें आसमान छूने लगती हैं। वहीं इस समय इनमें गिरावट देखी जा रही है और यह आपके लिए गोल्ड में पैसे इन्वेस्ट करने का सही समय है।

आज 18 कैरेट सोने में 40 की गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत आज 47,330 है जो कल 47,370 रुपए के आसपास थी।
देश के महानगरों में सोने के दाम
चेन्नई में सोने के दाम
अगर भारत के बड़े शहरों में आज सोने की कीमत की बात करें तो, चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 58300 है। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 63600 के स्तर पर बिक रहा है। अगर बात की जाए 18 कैरेट सोने की टू चेन्नई में 18 कैरेट सोना 47760 रुपए का है।
मुंबई में सोने के दाम
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई में भी कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी मुंबई में 10 ग्राम 22 सोने की कीमत में 50 रुपए की कमी देखने को मिली और यह आज 57700 पर है। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड प्राइस में भी गिरावट देखी गई है और यह 62,950 रुपए के स्तर पर बना हुआ है। अगर बात की जाए 18 कैरेट सोने की तो मुंबई में 18 कैरेट सोने की कीमत 27,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
कोलकाता में गोल्ड रेट
बात करें कोलकाता की तो यहां भी दिल्ली और मुंबई के समान ही सोने के रेट रहे हैं और गिरावट देखने को मिली है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 50 रुपए की गिरावट के बाद 62,950 रुपए के स्तर पर बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 47210 रुपए है।
चांदी कीमत में दर्ज की गई तेज बढ़ोतरी
आपको बताते चलें कि जहां पर इस समय सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं चांदी में तेजी दर्ज की गई है। कल के मुकाबले आज चांदी की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। कल 1 किलो चांदी की कीमत 75,300 रुपए थी, जो आज 700 रुपए बढ़कर 76000 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। चेन्नई को छोड़कर बाकी तीनों महानगर में चांदी की कीमत 76000 प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में यह 77500 प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
