नई दिल्ली, जुलाई 23। अगर आप घर बैठे कमाई करना चाहते हैं या कुछ एक्स्ट्रा इनकम की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम आएगी। आज हम आपको एक आसान और प्रॉफिटेबल बिजनेस का आइडिया देंगे। इस बिजनेस के जरिए आप कम से कम 60,000 रुपये प्रति माह कमा सकते हैं। आपको बता दें कि यह मौका देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ओर से दिया जा रहा है। आप एसबीआई के एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
कैसे लगता है एटीएम
एसबीआई का एटीएम लगवाने के लिए सबसे अहम बात यह है कि ये एक सेफ और गारंटीड इनकम का जरिया है। मगर क्या आप जानते हैं कि एटीएम कैसे लगता है या कौन लगाता है? आप सोच रहे होंगे कि किसी बैंक का एटीएम वो बैंक खुद लगाता होगा। मगर ऐसा है नहीं। बैंक की तरफ से एक कंपनी एटीएम लगाती है। बैंक इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट देता है। फिर कंपनी जगह-जगह एटीएम लगाती है।
फ्रेंचाइजी लेने की कुछ जरूरी शर्तें
अगर आप फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि आपके पास कम से कम आपके पास 50-80 वर्ग फुट जगह जरूर हो। दूसरी बात कि यह अन्य एटीएम से 100 मीटर की दूरी पर हो। तीसरी बात कि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए। चौथे आपके पास एटीएम के लिए 1 किलोवाट बिजली का कनेक्शन हो। पांचवे एटीएम स्पेस की सीलिंग मजबूत हो। छठे वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या प्राधिकरण से "एनओसी" लेना होगा।
कई डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे
- आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड चाहिए होगा
- एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड या बिजली का बिल चाहिए होगा
- बैंक खाता और पासबुक भी चाहिए होगी
- फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी और फोन नंबर के साथ साथ जीएसटी नंबर भी चाहिए होगा
ये है अप्लाई करने का प्रोसेस
- कई कंपनियां एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी ऑफर करती हैं
- आप इन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करें
- टाटा इंडिकैश, मुथूट एटीएम और इंडिया वन एटीएम के पास भारत में एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट है
- इन कंपनियों की वेबसाइटों पर ऑनलाइन लॉग इन करके एटीएम के लिए आवेदन करें
आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक
- टाटा इंडिकैश - https://indicash.co.in/
- मुथूट एटीएम - https://www.muthootgroup.com/index.php?/news/display/210
- इंडिया वन एटीएम - https://india1atm.in/rent-your-space/
सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा
एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आपको 2 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट रखना होगा। यह पूरी तरह से रिफंडेबल है। 3 लाख रुपये की वर्किंग कैपिटल भी चाहिए। इस तरह आपका कुल निवेश 5 लाख रुपये होगा।
कितनी और कैसे होगी कमाई
एटीएम लगने के बाद आप हर कैश लेनदेन पर बैठे बैठे 8 रुपये और नॉन-कैश लेनदेन पर 2 रुपये प्राप्त करेंगे। आपकी 5 लाख रु की निवेश राशि पर रिटर्न सालाना आधार पर 33-50% के बीच होता है। मान लीजिए अगर आपके एटीएम के जरिए डेली 250 लेनदेन किए जाते हैं, जिसमें 65% नकद लेनदेन है और 35% गैर-नकद लेनदेन है, तो आप हर महीने 45,000 रुपये कमाएंगे। अगर रोजाना 500 ट्रांजैक्शन हों तो इनकम 88-90 हजार रु तक हो सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
