नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) सेक्टर के लिए एक और अच्छी खबर आई है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री (एमएसएमई) नितिन गडकरी ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और संगठनों से एमएसएमई क्षेत्र में निवेश करने को कहा है। उन्होंने एक कार्यकक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए गांव, कृषि और आदिवासी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले सालों में एमएसएमई सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा। गडकरी के अनुसार इंफ्रा और इंश्योरेंस सेक्टर में निवेश को खोल दिया गया है। बीमा, पेंशन और शेयर अर्थव्यवस्थाओं में बड़े अवसर हैं।

दो सेक्टर हैं ग्रोथ के इंजन
एमएसएमई मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए क बयान के मुताबिक ऑटोमोबाइल और एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था के दो ग्रोथ इंजन हैं। उन्होंने इंडो-ऑस्ट्रेलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड वुमन इनोवेटर ऑन ट्रेड इनवेस्टमेंट नाम से हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुआ कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले से ही सड़क सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से सड़कों के लिए बेहतर डिजाइन और जनता के लिए जागरूकता के अवसर प्रदान किए हैं।
5 करोड़ नौकरियां आएंगी
इससे पहले एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा था कि एमएसएमई सेक्टर में 5 करोड़ नौकरियां आएंगी। उन्होंने कहा था कि सरकार का लक्ष्य एमएसएमई सेक्टर में 5 करोड़ नौकरियां जनरेट करने का है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई के योगदान को लगभग 30 फीसदी से बढ़ा कर 50 फीसदी और निर्यात में 49 फीसदी से बढ़ा कर 60 फीसदी करने से नई नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा था कि 5 साल में एमएसएमई सेक्टर में नई 5 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। इस समय ये सेक्टर 11 करोड़ लोगों को रोजगार देता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
