नई दिल्ली, सितंबर 21। दिग्गज ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने 7 से 12 अक्टूबर 2021 तक अपनी प्रमुख सालाना सेल द बिग बिलियन डेज़ की घोषणा की है। इस सेल में पूरे भारत के 1 लाख से अधिक किराना और कुल मिलाकर 3,75,000 से अधिक विक्रेताओं के उत्पाद और आइटम पेश किए जाएंगे। यानी इस सेल में छोटे विक्रेताओं को फ्लिपकार्ट पर अपना सामाना बेचने के मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट के मुताबिक लोन देने वाले भागीदारों और फिनटेक इंस्टिट्यूशन के साथ साझेदारी के जरिए इसके डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल का लक्ष्य 15 लाख से अधिक किराना और एसएमई (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज) को कई क्रेडिट ऑफर प्रदान करना है ताकि उन्हें फैशन, किराना आदि का प्रबंधन करने में मदद मिल सके।
कारीगर, बुनकर और हस्तशिल्प
इसके अलावा फ्लिपकार्ट समर्थ के लाखों विक्रेता, कारीगर, बुनकर और हस्तशिल्प निर्माता भी इस सेल में अपने उत्पाद लॉन्च करेंगे। इस बात का खुलासा खुद फ्लिपकार्ट ने किया है। कंपनी के मुताबिक एमएसएमई, विक्रेताओं और लाखों किराना भागीदारों के लिए ग्रोथ के अवसर और ई-कॉमर्स के माध्यम से रोजगार बढ़ाना फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता है।
और विक्रेता जोड़ रही है फ्लिपकार्ट
कंपनी इस समय टियर-II और III शहरों से नए विक्रेताओं को जोड़ रही है। इसका टार्गेट दिसंबर 2021 तक अपने प्लेटफॉर्म पर 4.2 लाख विक्रेता बनाने का है। इसने आगरा इंदौर, जयपुर, पानीपत, राजकोट, सूरत आदि जैसे शहरों से पिछले कुछ महीनों में अपने प्लेटफॉर्म पर पहले ही 75,000 नए एमएसएमई और छोटे बिजनेस विक्रेताओं को शामिल किया है।
देती है आसान लोन
कंपनी इन विक्रेताओं को लोन भी देती है। किराना कारोबारी 30 दिनों तक की ब्याज मुक्त अवधि के साथ 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। किराना कारोबारियों के पास नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर के साथ-साथ ऑर्डर कैंसल होने की स्थिति में तत्काल पैसा लौटा कर पुनर्भुगतान का विकल्प भी है। सेल के दौरान, किराना और खुदरा विक्रेताओं को अपनी ईएमआई पर ट्रांजेक्शन पर इंसेंटिव के जरिए ब्याज को और कम करने का रास्ता होगा।
किराना डिलिवरी प्रोग्राम
इसके अलावा सेल में विभिन्न कैटेगरियों में हर घंटे लाखों विक्रेताओं और हजारों ब्रांड द्वारा लाए गए ऑफ़र पेश किए जाएंगे। इससे ग्राहक आकर्षित होंगे। वहीं डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए, फ्लिपकार्ट ने अपने 'किराना डिलीवरी प्रोग्राम' के माध्यम से स्थानीय जनरल ट्रेड स्टोर्स को डिलीवरी पार्टनर के रूप में अपने साथ शामिल करने में मदद की है।
1 लाख किराना जुड़े
फ्लिपकार्ट ने कहा है कि इस साल, 1 लाख से अधिक किरानाओं को अपने साथ जोड़ा है। ये उन्हें नोलेज, विशेषज्ञता, अनुभव और टेक्नोलॉजी के जरिए सपोर्ट कर रही है ताकि लाखों डिलीवरी सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से की जा सकें। एक और खास बात कि पहली बार नॉन-फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहक भी फ्लिपकार्ट ऐप पर 50 अर्जित सुपरकॉइन को रिडीम करके सेल के लिए जल्दी एक्सेस करने में सक्षम होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
