नई दिल्ली, अप्रैल 24। इस समय देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। देश में कई चीजों की कमी हो गयी है, जिनमें ऑक्सीजन सबसे ऊपर है। इस बीच कुछ लोग अनुचित तरीके से जरूरी चीजें बेच कर पैसा कमा रहे हैं। मगर ये समय ऐसा करने का नहीं है। हां आप कमाई जरूर कर सकते हैं, मगर अच्छी नियत के साथ। जैसे कि आप फेस मास्क का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मगर एक दम न्यूनतम दाम पर ये उत्पाद बेचें, ताकि जरूररतमंदों को उचित रेट फेस मास्क मिल सके। बेशक आपको कम मुनाफा हो, मगर इस समय देश की स्थिति को देखते हुए यह जरूरी है। हालात काबू में आने पर आप ज्यादा प्रोफिट भी कमा सकते हैं।
नहीं कम होगी मांग
फेस मास्क का बिजनेस इस समय जरूर चलेगा। क्योंकि फेस मास्क की मांग बहुत अधिक है और आने वाले समय में भी इसकी मांग फिलहाल कम कम होने की संभावना नहीं है। आप कमाई भी करें और जरूरतमंदों को मुफ्त में भी फेस मास्क दें। ताकि आपका भी भला हो और जरूरतमंदों का भी। इस बिजनेस को एक दम मौके की तरह न देखें।
एमएसएमई भी कर रही कारोबार
कई छोटे उद्यमी और एमएसएमई यूनिट्स इस कारोबार में लगे हुए हैं। एक रिकॉर्ड के अनुसार देश में इस समय इस्तेमाल के लिए 24 करोड़ डिस्पोजल मास्क तैयार हो रहे हैं। यानी मांग बहुत अधिक है। अगर आप प्रोफिट का मार्जिन मदद करने की नियत से कम भी रखें तो ज्यादा मास्क बेच कर काफी फायदे में रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेस मास्क का बिजनेस घर से ही शुरू किया जा सकता है।
घर पर करें मास्क तैयार
अगर आपका इरादा फेस मास्क का बिजनेस शुरू करने का है तो बता दें कि आपको किसी बहुत बड़ी फैक्ट्री या इंडस्ट्री आदि की जरूरत नहीं है। आप अपने घर से ही यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप जिन चीजों की जरूरत होगी उनमें सूती कपड़ा, सिलाई मशीन और इलास्टिक आदि शामिल हैं। एक बात का ध्यान रखें कि मास्क में बढ़िया कपड़े का इस्तेमाल करें ताकि वो कोरोना से बचाव कर सके।
कैसे बेचें मास्क
एक बार बढ़िया क्वालिटी का मास्क तैयार करने के बाद आप इनकी सप्लाई मेडिकल स्टोर और किराना स्टोर आदि पर कर सकते हैं। आप ऑनलाइन बिक्री भी कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकते हैं। आपको एक नेटवर्क तैयार करना है, जिसके लिए आप सप्लायर की भी मदद ले सकते हैं। एक बार नेटवर्क तैयार करने के बाद मांग के हिसाब से मास्क बनाते रहें।
कितनी पैसे की होगी जरूरत
आप कितने पैसे में ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं ये एक अहम सवाल है। आप ये बिजनेस 25000 रु तक में शुरू कर सकते हैं। जहां तक मुनाफे का सवाल है तो एक अच्छे मास्क की कीमत 30 रु तक है। आप इसे कम भी कर सकते हैं ताकि जरूरतमंद सस्ते में बढ़िया मास्क खरीद सकें। अगर आपके पास पैसा न हो तो आप सरकार की मुद्रा योजना के तहत लोन भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
