नई दिल्ली, जुलाई 20। यदि आप कोई व्यापार शुरु करने का विचार कर रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसा ही बिजनेस आइडिया दे रहे हैं जिस बिजनेस से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बिजनेस में आपको एक छोटी सी दुकान की जरूरत होगी, जहां से आप कोकोनट पानी का कारोबार कर सकते हैं। दुकान नारियल के लिए है, इसलिए इसका इंटीरियर और फर्नीचर इसके अकॉर्डिंग होना चाहिए।
जानिए बिजनेस की डिटेल
यह कोकोनट वाटर का कारोबार है लेकिन हाथ ठेले की तरह नहीं है। बहुत से लोगो को यह परेशानी होती है कि वह इतना बड़ा नारियल हाथ में लेकर नहीं पी पाते हैं। इसलिए आप नारियल पानी को पेपर कप में निकालकर पैक करके देंगे और इसी से पैसा कमाएंगे। यदि कोई पीना चाहता है तो सर्व करेंगे या बढ़िया डिजाइन वाले कांच के ग्लास में पेश करेंगे।
शहर में नारियल का कल्चर
शहरों में शहर में नारियल का कल्चर बढ़ रहा है। मगर शहर में नारियल तो मिल जाता है, पानी निकाल कर पी भी सकते हैं लेकिन कोकोनट मिल्क नहीं मिलता। आप कोकोनट मिल्क भी पैकेट में पैक कर बेच सकते है। यदि आप अधिक बिजनेस करना चाहते हैं तो कोकोनट ऑयल भी इसमें एड कर सकते हैं। वैसे भी नारियल तेल का मतलब अब सिर्फ पैराशूट नहीं रह गया है।
कोकोनट ऑयल की एक बहुत बड़ी रेंज
कोकोनट ऑयल की एक बहुत बड़ी रेंज है। खाना बनाने में भी नारियल के तेल का उपयोग किया जाता है और स्किन के मॉइश्चराइजेशन के लिए इससे बेहतर कुछ है ही नहीं। आपके पास कोकोनट ऑयल की फुल रेंज होना चाहिए।
कितनी होगी कमाई
इस तरह से आपकी द कोकोनट शॉप आपके इलाके में एक पहचान बन सकती है। साफ सफाई और पूरी प्रोसेसिंग यदि आप किसी फाइव स्टार होटल की तरह रखते हैं तो सड़क के किनारे 40 रु में मिलने वाला नारियल पानी, लोग आपके यहां से 110 रु में खरीदना पसंद करेंगे। बिलकुल वैसे ही जैसे 30 रु की कॉफी सीसीडी में 150 रुपए की खरीदी जाती है। अंतर सिर्फ साफ सफाई, सर्विस देने का तरीका और क्रॉकरी का होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
