Dussehra 2024 Business Idea: अगर आप इन दिनों बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है। क्योंकि अब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है, कुछ समय बाद ही दशहरा, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं तो आप कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शुरू करके आप जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।

फूड स्टाल
त्योहारी सीजन में खाने से लेकर मूर्तियों की बिक्री तक ऐसे कई सारे कारोबार हैं जिन्हें त्योहारी मांग का लाभ उठाने के लिए खोजा जा सकता है। इस समय बाजार में अपनी पकड़ बनाने की चाहत रखने वालों के लिए फूड स्टॉल खोलना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इन त्योहारों के दौरान पेट पूजा की परंपरा का मतलब है कि खाने पीने के सामानों की मांग बहुत ज्यादा होती है। पूजा पंडालों के अंदर या आसपास स्टॉल लगाने से आप समोसा, चाट, पानीपुरी और चाइनीज फूड जैसे खानों की पेशकश करके हर 8000 से 10000 रुपये तक कमा सकते हैं।
फूलों का कारोबार
एक और फायदेमंद बिजनेस है फूलों का कारोबार त्योहारों के दौरान आरती और पूजा समारोहों के लिए फूलों की डिमांड बहुत ज्यादा होती है, इसलिए फूल, माला और गुलदस्ते बेचना एक अच्छा बिजनेस हो सकता है। आपको इसके लिए किसी बड़ी जगह की भी जरूरत नहीं पड़ती है बस आपके पास थोड़ी सी जगह होनी चाहिए। वहीं से आप अपने ग्राहकों को अच्छे अच्छे फूल बेच सकते हैं।
कपड़ों का बिजनेस
दुर्गा पूजा और दिवाली के दौरान नए कपड़ों की मांग बढ़ जाती है, जो कपड़ों की दुकान खोलने के लिए अच्छा समय है। त्यौहारी सीजन शुरू होने से पहले बिक्री शुरू करने से ग्राहकों की लगातार आवाजाही तय हो सकती है, जिससे अच्छी खासी कमाई हो सकती है। हर व्यक्ति नए नए कपड़े पहनने की कोशिश करता है।
गिफ्ट का व्यवसाय
दिवाली के दौरान गिफ्ट की दुकानें आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं, क्योंकि गिफ्ट का आदान-प्रदान इस त्योहार का अभिन्न अंग है। रिमोट से चलने वाले खिलौनों से लेकर घर की सजावट के सामान तक सभी चीजों की मांग बहुत ज्यादा रहती है। त्यौहार पर उपहार की तलाश कर रहे खरीदारों की अलग अलग पसंद को पूरा कर सकते हैं।
इन त्यौहारों के दौरान खिलौनों की दुकानों की बिक्री में उछाल देखने को मिलता है। हैंडगन, धनुष-बाण सेट और चीनी खिलौनों जैसी पसंदीदा सामानों का स्टॉक करके कारीबारी बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं, जिससे वह संभावित रूप से हर दिन 20 हजार रुपये तक की कमाई कर सकता है।
मेहंदी का कारोबार
त्यौहारों के समय मेहंदी या टैटू की दुकान खोलने से उन महिलाओं को आकर्षित किया जा सकता है जो अपने हाथों को सुंदर डिजाइनों से सजाना चाहती हैं, जो उनके लिए बहुत खुशी है। ये कारोबार भी अपने में बहुत अच्छा माना जाता है। इसको शुरू करके भी कारोबारी बहुत मोटा पैसा कमा सकता है।
सजावट का व्यवसाय
त्यौहारों का मौसम घर की सजावट के बिजनेस में उतरने का भी एक अच्छा समय है। रंग-बिरंगी लाइटें, दीवार घड़ियां और शोपीस जैसी चीज़ें बेचकर दिवाली के दौरान घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान की मांग को पूरा किया जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
