नई दिल्ली, जनवरी 23। नारियल को उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक पूरे देश खूब में बेचा जाता है। इसका इस्तेमाल धार्मिक कार्यों से लेकर दवाओं के अलावा कॉस्मैटिक्स तक के कई ढेरों प्रोडक्ट्स में होता है। इसीलिए इसकी मांग काफी अधिक रहती है। नारियल के पेड़ की आयु 80 साल तक हो सकती है। इसलिए यदि नारियल की खेती की जाए, तो ये काफी फायदेमंद बिजनेस हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल के पेड़ को 'कल्पवृक्ष' या 'स्वर्ग का पौधा' भी कहते हैं। नारियल का पेड़ 10 मीटर से अधिक लंबा होता है। एक और अहम बात कि नारियल उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में पहले पायदान पर है। इसलिए यदि आप इस फल का बिजनेस करें तो काफी मोटा पैसा कमा सकते हैं।
न ज्यादा मेहनत और न निवेश
सबसे खास बात यह है कि नारियल की खेती में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही बहुत सारे पैसों की जरूरत होती। यदि नारियल की खेती की जाए तो आपको इसके लिए कीटनाशक और महंगे उर्वरकों की भी आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि आपको सफेद मक्खियों से सावधान रहना होगा, जो नारियल के पौधों को नुकसान पहुंचाती हैं।
कई काम आता है नारियल
नारियल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हरे नारियल या नारियल में जो तरल पदार्थ पाया जाता है वह बहुत ही पौष्टिक होता है। वहीं इसका गूदा खाने के काम आता है। नारियल के पेड़ के प्रत्येक भाग का किसी न किसी रूप में उपयोग किया जाता है जो इसकी बिजनेस वैल्यू को बढ़ाते हैं।
कब उगाया जाए नारियल का पेड़
यदि आप नारियल के पौधे लगाना चाहते हैं तो इसका एक खास समय होता है, जो बारिश के मौसम के बाद का आता है। ध्यान रहे कि नारियल के पेड़ से फल पाने के लिए आपको 4 साल का इंतजार करना होगा। जब नारियल का फल हरे रंग का हो जाए तो इसे तोड़ लें। फल को पकने में कम से कम 15 महीने लगेंगे।
कैसे जमीन होनी चाहिए
नारियल की खेती हर तरह की जमीन पर नहीं हो सकती। इसके लिए रेतीली मिट्टी की जरूरत होगी। काली या पथरीली मिट्टी हो नारियल की खेती नहीं हो सकेगी। दूसरी बात कि नारियल की खेती खेत में ड्रेनेज (जल निकासी) को अच्छे व्यवस्थित करें। फलों को पकने के लिए सामान्य तापमान और गर्म मौसम की आवश्यकता होगी। उसका भी ध्यान रखें। नारियल के लिए पेड़ को ज्यादा पानी नहीं चाहिए होता। बारिश आदि से इसकी पूर्ति हो जाती है।
ज्यादा पानी से नुकसान
ड्रिप सिस्टम से नारियल के पौधों की सिंचाई की जानी चाहिए। क्योंकि इन्हें ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। ज्यादा पानी दिया तो पौधे मर सकते हैं। बात करें बिजनेस मॉडल की तो आपको नारियलों की बिक्री के लिए प्लानिंग करनी होगी कि कैसे आप फल बेचेंगे। उनकी मार्केटिंग और पहले से मौजूद बाजार में अपनी पहुंच कैसे बनाएंगे। साथ ही लागत और प्रोफिट का भी ध्यान रखें। मार्केट रेट के हिसाब से ही कीमतें तय करें। प्रोडक्शन का ध्यान रखें ताकि ज्यादा मुनाफा हो। भारत से बाहर खूब नारियल एक्सपोर्ट होते हैं। आपके लिए वहां भी संभावनाएं हो सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications