नई दिल्ली। 59 मिनट में लोन देने की मुहिम में दो निजी बैंकों ने भी कदम बढ़ा दिया है। इसके बाद अब इन बैंकों से कारोबारी खासकर छोटे कारोबारी और एमएसएमई (लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम) आसानी से करोड़ों रुपये का भी लोन आसानी से ले सकते हैं। आजकल इन कारोबारियों को पैसों की दिक्कतों को काफी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह कारोबारी इन बैंकों से मिलकर तुरंत लोन ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन बैंकों का नाम और लोन स्कीम के बारे में।
पहला निजी बैंक है डीबीएस बैंक
एमएसएमई की मदद के लिए पहला निजी बैंक है डीबीसी बैंक, जो मदद के लिए आगे आया है। इस बैंक ने कहा है कि वह मांगे जाने के 24 घंटों के अंदर ही 5 करोड़ रुपये तक के लोन को सैद्धांतिक मंजूरी दे देगा। बैंक ने इसके लिए डीबीएस डिजिटल बिजनेस लोन्स को लांच किया है।
डीबीएस बैंक देगा 20 करोड़ रु तक का लोन
डीबीएस बैंक ने कहा है कि वह एमएसएमई को आसानी से लोन देगा। बैंक ने तय किया है कि वह 20 करोड़ रुपए तक का कर्ज इन सेक्टर की कंपनियों को देगा। बैंक के अनुसार कर्ज के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। अगर कोई 5 करोड़ रुपये से ऊपर के लोन चाहता है तो केवल अपने बैंक स्टेटमेंट और आईटी रिटर्न को ऑनलाइन अपलोड करके इस लोन को लिया जा सकता है। जैसे ही कंपनी की तरफ से लोन के आवेदन किया जाएगा बैंक का बैकएंड सिस्टम पूरी जानकारी का विश्लेषण करता है और तुरंत ही लोन के बारे में जानकारी दे देता है। अगर सिस्टम को लगता है कि उधार दिए जा सकने के सभी मानदंड को पूरे हैं, तो यह अपने आप ई-ऑफर लेटर जारी कर देता है।
एमएसएमई आसानी से लें 5 करोड़ रुपये तक का कर्ज
डीबीएस बैंक के अनुसार, 25 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले कारोबारी 24 घंटे में 5 करोड़ रु तक के लोन की सैद्धांतिक स्वीकृति ले सकते हैं।बाद में यह लोन आवेदन के पूरा होने और उधार मानदंडों को पूरा करने के आधार पर जल्द ही दे दिया जाएगा। 25 करोड़ तक के कारोबार वाली कंपनियों के लिए 5 करोड़ रुपये तक के लोन के लिए आखिरी ई-ऑफर महज 5 वर्किंग दिनों में जारी किया जा सकता है।
दूसरा बैंक है यस बैंक
यह बैंक ने भी एमएसएमई कारोबारियों को तुरंत लोन देने के लिए 59 मिनट में लोन देने के अभियान का हिस्सा बनना तय किया है। इसके बाद एमएसएमई और छोटे कारोबारी 1 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के लोन की सैद्धांतिक मंजूरी महज 59 मिनट के अंदर ले सकते हैं। यस बैंक का यह नया प्लेटफॉर्म एडवांस्ड एल्गोरिद्म्स के जरिए काम करता है। ये एल्गोरिद्म जीएसटी, इनकम टैक्स रिटर्न्स, बैंक स्टेटमेंट, फ्रॉड चेक, ब्यूरो चेक आदि से सीधे जानकारी लेता है। बाद में इनका मिलान एमएसएमई की तरफ से दी जानकारी से करता है। सब सही होने पर यह ऑटोमेटिक तरीके से लोन की मंजूरी को लेकर ऑनलाइन फैसला करता है। यह प्रक्रिया लोन आवेदन ऑनलाइन मिलने के बाद महज 59 मिनट में लोन को मंजूर कर देती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications