
Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे है। जिस बिजनेस से आपको निवेश कम करना पड़े और कमाई भी तगड़ी हो, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज आपको एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस का नाम दलिया मेकिंग बिजनेस है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने के बारे में सोच रहे है, तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कितनी आयेगी लागत
खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत दलिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। केवीआईसी के इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर इसके लिए आपके पास खुद की जमीन होनी चाहिए। अगर आपके पास जमीन नहीं है, तो फिर आप इसको किराए पर भी ले सकते है। अगर आप 500 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड बनाते है, तो फिर इसको बनाने के लिए आपको लगभग 1 लाख रु की लागत आएगी। वही, इक्विपमेंट पर आपको लगभग 1 लाख रु का खर्च करना होगा। वही, अगर हम वर्किंग कैपिटल की बात करें, तो इसके लिए आपको करीब 40 हजार रु की आवश्यकता होगी। इस प्रकार प्रोजेक्ट कॉस्ट 2 लाख 40 हजार रु की लागत आएगी। अगर आपके पास बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नही है, तो फिर आप इसके लिए सरकार से लोन भी ले सकते है।
कैसे बनती है दलिया
आपको दलिया बनाना है, तो फिर इसके लिए सबसे पहले गेहूं को सबसे पहले साफ कर लिया जाता है। इसको बहते पानी में धोया जाता है। इसके बाद 5 घंटे से 6 घंटे के लिए पानी में नरम होने के लिए छोड़ दिया जाता है। जब यह अंकुरित हो जाता है। इसके बाद इसको धूप में सुखाया जाता है। जब यह सुख जाता है। इसके बाद इसको आटे को चक्की में पीस लिया जाता है।
मुनाफा कितना होगा
अगर हम इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें, तो इस प्रोजेक्ट के रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप जो प्रोडक्शन का काम है इसको 100 प्रतिशत की क्षमता का इस्तेमाल करके करते है, तो फिर प्रोडक्शन सालाना 600 क्विंटल होगा। अगर हम इसकी वैल्यू को 1,200 रूपये के हिसाब से देखते है, तो फिर इसकी वैल्यू 7 लाख 19 हजार रुपये होगी। वही, प्रोडेक्ट की सेल्स कॉस्ट 8 लाख 50 हजार रु होगी। वही, अगर हम ग्रॉस सरप्लस की बात करें, तो फिर यह 1 लाख 31 हजार रु होगी। वही, इसमें हम नेट प्रॉफिट देखे, तो आपकी कमाई लगभग वार्षिक 1.16 लाख रु होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
