नई दिल्ली, जुलाई 15। नौकरी चाहे लाखों रु की क्यों न हो, वो नौकरी ही रहती है। मगर बिजनेस भले ही छोटा क्यों न हो वो आपको अपनी मर्जी का मालिक बना देता है। आपको बिजनेस में ऑर्डर नहीं सुनना पड़ता। अपनी मर्जी से काम कीजिए और अपनी मर्जी से ही फैसले लीजिए। जितनी मेहनत करेंगे उतना मुनाफा कमाएंगे, जबकि जॉब में ऐसा नहीं होता। अगर आप नौकरी करते-करते थक गए हैं तो यहां हम आपको एक आसान और पहले दिन से कमाई कराने वाले बिजनेस की जानकारी देंगे। जिस बिजनेस की जानकारी हम देने जा रहे हैं, उसे शुरू करने के लिए आपको बहुत अधिक पैसों की भी जरूरत नहीं है।
क्या है बिजनेस
जिस बिजनेस की हम जानकारी दे रहे हैं वो कार वॉशिंग का। सुनने में आपको ये एक रॉडसाइड बिजनेस लग सकता है, मगर ऐसा है नहीं। ये एक अच्छा प्रोफेश्नल बिजनेस साबित हो सकता है। अच्छी बात ये है कि यदि आपका काम चल पड़े तो आप कार मैकेनिक हायर करके एक नयी यूनिट भी अपने बिजनेस में जोड़ सकते हैं। जानते हैं कैसे होगी इस बिजनेस की शुरुआत।
खरीदनी होगी कार वॉशिंग मशीन
कार वॉशिंग के लिए आपके पास प्रोफेश्नल मशीन होनी चाहिए। इन मशीनों की शुरुआत 12 हजार रु के आस-पास होती है। वैसे इनकी कीमत 1 लाख रु तक हो सकती है। मगर शुरुआत में आप सस्ती मशीन से काम चला सकते हैं। 14 हजार रु में आपको 2 हॉर्स पावर वाली मशीन मिल जाएगी, जो बढ़िया काम करेगी। इस 14000 रु में आपको पाइप और नोजल सब मिलेगा।
जानिए बाकी जरूरी सामान
आपके पास 30 लीटर का वैक्यूम क्लीनर होना जरूरी है। इसकी कीमत 10 हजार रु तक होगी। बाकी सामान में शैंपू और टायर पॉलिश के अलावा ग्लव्स और 5 लीटर की डैशबोर्ड पॉलिश केन शामिल हैं। ये सामान 2000 रु तक में मिल जाएगा। एक बात का ध्यान रहे कि आपको अपना बिजनेस ऐसी जगह जमाना होगा, जो भीड़-भाड़ वाला न हो। वरना कारें आपके आउटलेट के बाहर खड़ी होंगी, जिससे दिक्कत होगी।
पार्टनरशिप में भी बिजनेस संभव
अगर आपके पास अपनी ऐसी लोकेशन है तो बहुत अच्छा, मगर यदि न हो तो आप कहीं किराये पर जगह ले सकते हैं। तीसरा ऑप्शन है कि आप किसी कार मैकेनिक आउटलेट पर बात करके वहीं वॉशिंग के लिए अपना सेट-अप लगा सकते हैं। इसके लिए आपको मैकेनिक से पार्टनरशिप करनी होगी। इसमें किराये का बंटवारा या प्रोफिट का बंटवारा हो सकता है।
कितनी होगी कमाई
कार वॉशिंग के चार्जेस 150 रु से 450 रु तक होते हैं। यदि आपको दिन में 7-8 कारें मिल जाएं और औसतन 250 रु प्रति कार कमाई हो तो रोजाना 2000 रु तक की कमाई संभव है। साथ में आपको बाइकें भी मिल सकती हैं। अगर इतना न भी हो तो आपको महीने 30-40 हजार रु की कमाई आराम से हो सकती है। यदि आप मैकेनिक हैं तो क्या कहने। आपका प्रोफिट काफी अधिक रहेगा। शुरुआत छोटे स्तर पर की जा सकती है, मगर समय के साथ जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़े आपको तगड़ा बेनेफिट होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
