Success Story: ये बिजनेस की सफलता की कहानी आपको काफी प्रेरित कर सकती है. कुणाल को कभी पैसों की कमी के चलते डिलीवरी बॉय का काम करना पड़ता था. उन्होंने डेटा एंट्री का काम भी किया. इसके अलावा कुणाल दो बिजनेस मे फेल हुए, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी. आज वे करोड़ों की कंपनी के मालिक है. चलिए उनकी पूरी कहानी जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं क्रेड कंपनी के फाउंडर और सीईओ कुणाल शाह के बारे में. आज कुणाल 50 हजार करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं. क्रेड को ज्यादातर क्रेडिट कार्ड और यूपीआई (UPI) पेमेंट करते वक्त इस्तेमाल किया जाता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारत में करीब 20 फीसदी लोग क्रेड का इस्तेमाल कर रहे हैं.
16 साल की उम्र से करना पड़ा काम
कुणाल शाह गुजरात के गरीब परिवार से थे. उनका बचपन गरीबी में ही बीता है. कुणाल गरीबी के चलते 16 साल की उम्र से काम कर रहे हैं. कुणाल के परिवार पर काफी कर्ज था. इस कर्ज को चुकाने के लिए वे कभी डिलीवरी बॉय तो कभी डेटा ऑपरेटर का काम किया करते थे.
कुणाल अपने काम के दौरान पढ़ाई भी करते रहें. कुणाल ने ये काम इसलिए किया, क्योंकि उस समय उनके पास कोई डिग्री मौजूद नहीं थी.
पढ़ाई के साथ किया काम मैनेज
कुणाल ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन की थी. क्योंकि फिलॉसफी की क्लास सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हुआ करती थी. क्लास लेने के बाद कुणाल डिलीवरी बॉय और डेटा एंट्री का काम किया करते थे. उनका ये सफर आसान नहीं रहा. काम के साथ पढ़ाई को मैनेज करना आसानी नहीं था.
कुणाल ने अपनी इस कमाई से पैसे बचाकर बिजनेस की शुरुआत की. कुणाल के अपने घर के बाहर साइबर कैफे खोला, जिसके बाद वे टैक्नोलॉजी और जुड़ते चले गए. जिसके बाद उन्होंने दो बिजनेस की शुरुआत की. लेकिन उनके ये बिजनेस चले नहीं.
ऐसे बनाया करोड़ों रुपये का बिजनेस
कुणाल की कंपनी क्रेड की वैल्यू आज करोड़ों रुपये में है. कुणाल ने इससे पहले भी दो बिजनेस की शुरुआत की थी. लेकिन वे बिजनेस इतने चले नहीं. कुणाल ने 2009 में पैसाबेक नाम से बिजनेस शुरू किया. लेकिन ये बिजनेस इतना चला नहीं. जिसके बाद साल 2010 में उन्होंने फ्रीचार्ज नाम से बिजनेस की शुरुआत की. ये बिजनेस भी इतना चल नहीं पाया. इसे 5 साल बाद स्नैपडील नाम की कंपनी ने खरीद लिया.
जिसके बाद उन्होंने क्रेड बिजनेस की शुरुआत की. इस बिजनेस को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया. आज इस कंपनी की वैल्यू 50 हजार करोड़ रुपये है. कुणाल के क्रेड को 1 करोड़ यूजर डाउनलोड कर चुके है. क्रेड को ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड के भुगतान के लिए इस्तेमाल करते हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications