नई दिल्ली, 03 नवंबर। कोरोना संकट ने लोगों का ध्यान कई चीजों की तरफ दिलाया है। इनमें एक है कि आप साइड बिजनेस करें। कोई ऐसा काम शुरू करें, जो नौकरी के साथ किया जा सकता है। इससे आपकी साइड इनकम बनेगी। ये इनकम आपके बहुत ज्यादा काम आ सकती है। खास कर कोरोना जैसे किसी संकट के समय अगर आपकी नौकरी पर बन आए तो आप दूसरों की तरह मुसीबत में न हों। काम ऐसा ढूंढिए जो आप घर से कर सकें। साथ ही आप उसमें अपने जीवनसाथी को भी शामिल कर सकें। ये एक्स्ट्रा इनकम का बढ़िया सोर्स हो सकता है।
फ्यूचर रहेगा सेफ
बहुत से काम ऐसे हैं, जिन्हें नौकरी के साथ किया जा सकता है और कुछ अतिरिक्त कमाई की जा सकती है। अगर आप भी ऐसे किसी आइडिया पर विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे ही आइडिया शेयर करेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे बिजनेसों की जानकारी देंगे, जिन्हें बेहद कम पैसों में शुरू किया जा सकता है। मगर कमाई अच्छी हो सकती है।
चॉक बिजनेस
चॉक बनाना का एक ऐसा ही बिजनेस है। इसे बेहद कम पैसों में शुरू किया जा सकता है। घर बैठे आसानी से इस बिजनेस को शुरू करके अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं। सभी स्कूल, कॉलेजों और आंगनवाड़ियों में चॉक चाहिए होती है। सबसे अहम बात यह है कि चॉक तैयार करने के लिए काफी कम सामान चाहिए होता है और इसलिए आप ये काम 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। आप कई रंगों की चॉक बना सकते हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस से चॉक बनती है, जो सफेद रंग का एक पाउडर होता है।
बिंदी बना कर कमाएं
चॉक ही तरह बिंदी का बिजनेस भी कम पैसों में घर से ही शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि आपकी डिमांड हमेशा बरकरार रहेगी। दरअसल विवाहित महिलाओं के साथ साथ अब लड़कियों ने भी ट्रेंड के तहत बिंदी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। विदेशों तक में महिलाएं बिंदी लगा रही हैं। इससे बिंदी की काफी मांग बढ़ी।
घर पर बनाएं लिफाफे
साइड बिजनेस के लिए लिफाफे बनाना एक सरल काम है। ये काफी सस्ता बिजनेस भी है। इसे आप कागज या कार्ड बोर्ड से तैयार कर सकते हैं। पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले लिफाफे, शादी में दिए जाने वाले लिफाफे और दुकानों पर इस्तेमाल होन वाले लिफाफे तैयार करें और तीन तरह के ऑप्शन से पैसा कमाएं। ये बिजनेस महज 20000 रु में भी शुरू किया जा सकता है। बस आपको एक मशीन की जरूरत होगी, जो लिफाफे बनाने में काम आएगी।
मोमबत्ती बिजनेस
ये बिजनेस काफी बदल गया है। पहले मोमबत्ती लाइट जाने पर उपयोग में आती थी। मगर अब इसे घर में सजावट और त्योहारों पर रोशनी के लिए उपयोग किया जाता है। बर्थडे, घरों और होटलों में भी इन्हें इस्तेमाल किया जाता है। इन सब जगहों में इस्तेमाल से मोमबत्ती की डिमांड बढ़ गई है। अधिकतरम 20,000 रुपये में शुरू होने वाले इस बिजनेस में की मार्केटिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है। ये एक अच्छी कमाई वाला बिजनेस हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications