नई दिल्ली, सितंबर 02। क्या आप नौकरी नहीं करना चाहते? या नौकरी करते-करते थक गए हैं? अगर ऐसा है तो यकीन जानिए कि आपकी तरह बहुत से लोग सोचते हैं। मगर बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो नौकरी छोड़ कर अपना कारोबार शुरू कर सकें। क्योंकि नया कारोबार शुरू करने के लिए जोखिम लेना होता है। इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि आप मुनाफा कमा ही पाएंगे। अगर मुनाफा कमाया भी तो कितने समय बाद और कितना। ये सब बातें बिजनेस शुरू करने का सपना देखने वालों के लिए अड़चन होती हैं। मगर हम आपको यहां एक ऐसे बिजनेस की जानकारी देंगे, जिसमें आपको तगड़ा मुनाफा होगा। ये बिजनेस है प्याज की खेती का। अगर आप थोड़ी भी खेती की जानकारी रखते हैं तो प्याज से आप लाखो रु कमा सकते हैं।
प्याज की खपत अधिक
अगर आप प्याज की खेती करते हैं तो आपके मुनाफे की उम्मीद इसलिए अधिक रहेगी, क्योंकि भारत में प्याज की खपत बहुत ज्यादा है। भारत के लगभग हर हिस्से में अधिकतर खाने की चीजों में आपको प्याज मिलेगी। बल्कि इसे बतौर सलाद भी खूब खाया जाता है। एक और बात कि इसे हर वर्ग का व्यक्ति भी पसंद करता है। भारत में प्याज की कीमत आम तौर पर 20-30 रु के दायरे में रहती है। मगर सप्लाई करने पर इसके रेट 100 रु का आंकड़ा भी पार कर जाते हैं।
कैसे करें खेती की शुरुआत
एग्रीकल्चर एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि आप प्याज की खेती करके अपना उत्पादन अधिकतम करना चाहते हैं तो आधुनिक तकनीक का सहारा लें। इसके लिए आपको रोपाई के समय से ही नयी तकनीक का सहारा लेना होगा। आप हिसार-दो के अलावा पूसा रेड, हिसार प्याज तीन या चार और माधवी जैसी किस्में उगा सकते हैं। ये प्याज की काफी शानदार किस्में मानी जाती हैं। प्याज की बुवाई के लिए अक्टूबर-नवंबर को बढ़िया बताया जाता है।
जरूरी है जुताई
ध्यान रहे कि आपको खेत में प्याज उगाने से पहले उसकी जुताई करनी होगी। जुताई से ही खेत की मिट्टी भुरभुरी बनेगी। भुरभुरी मिट्टी ही प्याज के लिए अच्छी होती है। किसान आराम से एक हेक्टेयर करीब 10 किलो बीज लगा सकते हैं। प्याज की खेती में आपको सरकारी मदद भी मिल सकती है। जैस कि मध्य प्रदेश खरीफ सीजन में प्याज की खेती पर किसानों को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। इससे किसानों का मुनाफा बढ़ता है।
कितना पैसा लगाना होगा
प्याज का कारोबार शुरू करने से पहले आपके पास स्टोरेज की जगह होनी चाहिए। प्याज की खेती में जिन चीजों पर आपको पैसा खर्च करना होगा उसमें नर्सरी लगाना, रोपाई, सिंचाई, दवाई और ऊर्वरक और ट्रांसपोर्टेशन आदि शामिल हैं। इन सब पर आपको प्रति हेक्टेयर 2 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे।
कितनी होगी कमाई
एक हेक्टेयर में करीब 300 क्विंटल प्याज उगाई जा सकती है। अब यदि इसे आप 20 रुपये किलो के भाव पर भी बेचें तो आपकी इनकम होगी 6 लाख रुपये। इसमें से खेती पर खर्च किए गए 2 लाख रु निकाल दीजिए तो बचे 4 लाख रु। यही 4 लाख रु आपका मुनाफा होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications