Business Ideas With Low Investment for Farmers: भारत में लाखों किसान हैं और आज के समय में किसान खेती के साथ-साथ अन्य बिजनेस भी करते हैं। अगर आप भी किसान है और खेती के साथ अन्य कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं और तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन से बिजनेस शुरु कर सकते हैं जिसमें सिर्फ 10 हजार का निवेश आपको करना होगा।

मछली पालन शुरु करें
किसानों के लिए आय का एक अहम हिस्सा खेती के साथ-साथ मछली पालन भी रहा है। अगर आप भी एक किसान हैं और मछली का बिजनेस करना चाहते हैं तो आप दो तरीके से ये बिजनेस कर सकते हैं। पहला है बायोफ्लॉक तकनीक, जिसमें आपको गोल-गोल टैंक बनाने होंगे और उनमें मछलियां पालनी होंगी। वहीं दूसरा तरीका है सीधे जमीन में तलाब खोदकर मछली पालन। इस बिजनेस के लिए सरकार सब्सिडी भी देती है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आप अप्लाई करके इस बिजनेस को सिर्फ 10 हजार से शुरु करके बाकि लोन भी ले सकते हैं।
डेयरी फार्म शुरू करें
आजकल गांवों में डेयरी बिजनेस कई लोग कर रहे हैं और बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों सस्ते रेट पर लोन और सब्सिडी प्रदान की जाती है। साथ ही कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं डेयरी उद्योग के लिए 10 लाख रुपए तक की लोन सुविधा उपलब्ध कराती हैं। अगर आप 10 पशुओं के साथ डेयरी फार्मिंग बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको उसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाना होगा।
मुर्गी पालन शुरू करें
आप मुर्गी पालन या पोल्ट्री फार्म का बिजनेस शुरू कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. मुर्गियों और अंडों की लोकल सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को इस बिजनेस के लिए सब्सिडी और बैंकों से सस्ते रेट पर लोन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाती है। यदि आप पॉल्टरी फार्मिंग बिजनेस करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप अंडों का बिजनेस करना चाहते हैं या चिकन का। यदि आप अंडे का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको लेयर मुर्गियां पालनी होगी और आप चिकन का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको ब्रायलर मुर्गियां पालनी होंगी।
बकरी पालन
इस व्यवसाय को बेहद कम पैसे में भी शुरू किया जा सकता है। बकरी पालन को आप दो तरह से कर सकते हैं एक मांस के लिए तथा दूसरा दूध के लिए। इससे बकरी पालन के व्यवसाव में डबल मुनाफा कमाने का मौका मिल जाता है। कई राज्य सरकार ने छोटे किसानो और बेरोजगारो के लिए बकरी पालन योजना को शुरू किया है, जिसमे बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने वाले नागरिकों को 5 लाख तक का लोन दिया जाता है।
आटा चक्की यूनिट शुरू करें
आटा चक्की का बिजनेस बेहद आसान और फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं ये ऐसा व्यवसाय है जो कभी भी बंद नहीं हो सकता और इसमें निवेश भी मात्र एक बार होता है। छोटे-छोटे कस्बों, गाँव से लेकर बड़े-बड़े शहरों में आटा चक्कियों की बेहद मांग रहती है। इसे आप खेती के साथ-साथ शुरु कर सकते हैं और हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
