नई दिल्ली, सितंबर 5। यदि आप कोई व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे है और आपके पास व्यापार शुरू करने का पैसा भी है। मगर कोई आइडिया नही है तो फिर हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे है। इस बिजनेस को शुरू कर आप एक बेहतर कमाई कर सकते है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अधिक पैसों की भी जरूरत नहीं होगी। इस बिजनेस का नाम है मुरमुरा मेकिंग बिजनेस। ये भारत का सबसे पसंदीदा फास्ट फूड में से एक है। इसकी मांग गांव से लेकर शहर तक हर जगह रहती है। इसका उपयोग भगवान के प्रसाद के रूप में किया जाता है और साथ ही इसे मुंबई में भेलपुरी और कोलकाता में झालमुड़ी के रूप में पसंद किया जाता हैं। ऐसे में ये बिजनेस आपको मोटी कमाई करा सकता है।
इस बिजनेस शुरू करने के कितनी आएगी लागत
खादी व ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत मुरमुरा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस बिजनेस को शुरू करने में आपको कुल 3.55 लाख रूपये का खर्चा आएगा। यदि आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो फिर आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन ले सकते है। आप इस प्रोजेक्ट कॉस्ट के आधार पर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट कॉस्ट
खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के तरफ से तैयार की प्रोजेक्ट प्रोफाइल रिपोर्ट के अनुसार, यदि आपको इस व्यापार को शुरू करना है तो फिर इसके लिए आपके पास खुद की जमीन होनी चाहिए। यदि आपके पास खुद की जमीन नहीं है तो फिर आप इसके लिए जमीन किराए पर भी ले सकते है। आप 2 लाख रु की लागत में 1000 फुट बिल्डिंग शेड बन जायेगा साथ ही आपको 1 लाख रु इक्विपमेंट पर खर्च करने होंगे। वर्किंग कैपिटल के लिए आपको 55 हजार रु की जरूरत होगी। इस तरह आपको कुल 355000 रु प्रोजेक्ट कॉस्ट हो जायेगी।
कितना होगा मुनाफा
इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें तो प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप 100 प्रतिशत का प्रोडक्शन करते है तो फिर आप 369 क्विंटल वार्षिक प्रोडक्शन कर सकते है। आप 1200 रु कीमत के हिसाब से 443,000 रु वार्षिक प्रोडक्शन होगा। प्रोजेक्टेड सेल्स कॉस्ट 5,53,750 रु होगी। ग्रॉस सरप्लस 1,10,750 रु होगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications