नई दिल्ली, जुलाई 31। अधिकतर लोग पहाड़ी इलाकों में रहने का सपना देखते हैं। वहीं नैनीताल के लोकल निवासी करन कुमार आर्य ने टैटू आर्टिस्ट बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए नवाबों के शहर लखनऊ को अपना घर बना लिया। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने, लेकिन 20 वर्षीय करन के सपने कुछ और थे। अब वह अपने सपने को पूरा करते हुए हर महीने लगभग 1 लाख रुपये कमाते हैं। जानते हैं करन की पूरी कहानी।
करन के पिता हरीश चंद्र आर्य ने नैनीताल के एक सरकारी अस्पताल में ड्राइवर के रूप में काम किया और घर चलाने के लिए पर्याप्त कमाई की। उनकी माँ एक गृहिणी हैं। करन अपने माता-पिता को खुश करना चाहते थे इसलिए उन्होंने साइंस और बायोलॉजी की पढ़ाई करना चुना, लेकिन उनका दिल कहीं और था। करन बचपन से ही काफी कलाकार थे और उन्होंने कई पुरस्कार जीते। इन पुरुस्कारों से करन को एहसास हुआ कि वह प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने टैटू आर्टिस्ट बनने की रुचि को पहचाना। हालांकि एक कामयाब टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए करन को कई बाधाओं को पार करना पड़ा। जब उन्होंने अपने माता-पिता को अपने सपने के बारे में बताया तो वे बहुत निराश हुए कि उनके पास अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी नहीं होगी। लेकिन टैटू कलाकारों के कुछ पॉजिटिव कॉल्स ने उनका नजरिया पूरी तरह से बदल दिया। करन नैनीताल में अपने जूनियर कॉलेज के दिनों से ही एक टैटू आर्टिस्ट के रूप में फ्रीलांस काम करते थे। उस समय वे केवल 18 वर्ष के थे। केनफोलियोज की रिपोर्ट के अनुसार करन कहते हैं कि मुझे एहसास हुआ कि यही वो काम है जिसे मैं बिना बोर हुए या थके पूरे दिन कर सकता हूं। हालांकि हर कोई करन के काम को पसंद नहीं करता था। कुछ लोगों को उनसे टैटू बनवाने में असहता हुई। शुरुआत में उनके कई क्लाइट उनके साथ खराब व्यवहार करते थे और मुझे यह सोचकर पैसे नहीं देते थे कि 'यह बच्चा क्या करेगा?' लेकिन करन कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार थे जिसे वे सफलता के लिए जरूरी मानते हैं। करन लखनऊ चले आए और जल्द ही उनके काम को नोट किया जाने लगा। लखनऊ के एक बिजनेसमैन को करन के टैटू डिज़ाइन से काफी हैरानी हुई जिसे उसने ऑनलाइन पोस्ट किया था। उसी बिजनेसमैन ने करन को एक टैटू पार्लर शुरू करने के लिए संपर्क किया। करन के पास मुश्किल से 20,000 रुपये थे, लेकिन उन्होंने यह सब निवेश कर दिया और अब वे लखनऊ में रिप्ले टैटू स्टूडियो को को-ऑपरेट करते हैं। अनुभव की कमी के बावजूद करन के यूनीक टैटू डिजाइन और कौशल ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया और जल्द ही उन्होंने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन किया। पैनल ने उनके डिजाइनों को पसंद किया और 2021 के लिए उन्हें भारत में सबसे कम उम्र का टैटू आर्टिस्ट होने का खिताब जीता। उनके टैटू की कीमत 1000 रु से 60000 रु तक होती है। करन ने अपने जैसे अन्य युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया है। वे कहते हैं कि उन्हें अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। दोस्तों को सावधानी से चुनें क्योंकि आप वही बनते हैं जो आपके आस-पास होते हैं।
बचपन से थी कला
सामने थी कई चुनौतियां
धीरे-धीरे मिली कामयाबी
बिजनेसमैन को पसंद आया काम
बने देश के सबसे यंग टैटू आर्टिस्ट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
