
Soya Milk Business : यदि आप नौकरी से परेशान हो गये हैं और नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां एक ऐसे नये कारोबार की जानकारी देंगे, जो इस समय तेजी ग्रोथ कर रहा है। यानी इस कारोबार में कमाई और मुनाफे की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। ये एक ऐसा बिजनेस है, जिसे महिला या पुरुष कोई भी शुरू कर सकता है। ये एक छोटा बिजनेस है, जिसमें किसी बहुत बड़े तामझाम की जरूरत नहीं है। ये बिजनेस आप छोटे स्तर पर भी शुरुआत कर सकते हैं। आगे जानिए इस बिजनेस की डिटेल।
क्या है बिजनेस
जिस बिज़नेस की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं उसे सरकार भी बढ़ावा दे रही है। सरकार आपको इस बिजनेस के लिए सब्सिडी देगी। महिलाओं को 35 फीसदी और पुरुषों को इस बिजनेस के लिए 20 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी। ये बिज़नेस है सोयाबीन दूध। इस कारोबार को आप बहुत कम पैसों में भी शुरू कर सकते हैं। यदि सही प्लानिंग के साथ सोयाबीन दूध की मार्केटिंग की जाए तो हर घंटे आप 7000 रु तक कमा सकते है।
कैसे तैयार होगा सोयाबीन दूध
इस दूध को तैयार करने के लिए आपको सोयाबीन चाहिए। हमारे देश में सोयाबीन बड़े स्तर पर उपलब्ध है। ये आपको आसानी से मिल जाएगी। दूध तैयार करने के लिए पहले सोयाबीन की दाल बनाएं। उसे 8 से 10 घंटे तक पानी में भिगो कर रखें। फिर उसे अच्छे से धोएं ताकि पीलापन और सुगंध खत्म जाये। फिर इसे मशीन में डालें। यही मशीन आपको पहले लेनी होगी, जो सोयाबीन के दूध और दूसरी तरफ सोयाबीन (सूखी) निकालेगी। ऐसे आपका सोयाबीन का दूध तैयार होगा।
बन सकते हैं कई प्रोडक्ट
जो प्रोडक्ट आप गाय और भैस के दूध से तैयार कर सकते हैं, वही प्रोडक्ट आप सोयाबीन के दूध से भी बना सकते हैं। जैसे कि दही, छाछ आदि। मगर घी और बटर इससे नहीं बन सकता। बाकी सोयाबीन का दूध स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में यदि आप सोयाबीन दूध का बिज़नेस शुरू करते हैं तो डेली बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।
कितना है रेट
इस समय सोयाबीन के दूध की कीमत 80 रु प्रति किलो है। एक किलो सोयाबीन को यदि आप प्रोसेस करते हैं तो उससे 10 रु का खर्च आएगा। दूध को प्रोसेस करने के बाद इसे बेचने पर आपको प्रति किलो 80 रु मिलेंगे। यदि आप हर घंटे 90 लीटर दूध भी बेच पाते हैं तो प्रति घंटा 7,000 रु की कमाई कर सकते हैं। इसमें बड़ा हिस्सा आपके लाभ का होगा।
कैसे बिकेगा हर घंटे 90 किलो दूध
आप सोचेंगे कि ये तो बहुत मुश्किल काम है। इसमें समय तो लग सकता है। मगर ये असंभव नहीं है। आपको मार्केटिंग पर काम करना होगा। उस पर पैसा खर्च करना होगा। जैसे जैसे मार्केटिंग होगी, तो आपकी सेल बढ़ेगी। सेल बढ़ेगी तो कमाई और बिक्री बढ़ेगी। करना आपको यह है कि पहले छोटे स्तर पर शुरुआत कर लें। फिर इसे बढ़ाते चले जाएं। जिम करने वाले लोग इसे काफी पसंद करते हैं। अपने इलाके के हर जिम वाले तक इसकी सप्लाई करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
