Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे है। लेकिन आपको समझ नही आ रहा है कि कौन सा बिजनेस शुरू किया जाए जिस बिजनेस को शुरू करने में अधिक निवेश करने की भी आवश्यकता न हो और आपको कमाई भी बेहतर हो जाए, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। जिस बिजनेस को आप बेहद कम लागत के साथ शुरू कर सकते है। आप इस बिजनेस से 50 प्रतिशत तक की कमाई कर सकते है। हम आज आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे है उस बिजनेस का नाम स्टेशनरी का बिजनेस है। आम तौर पर जो स्टेशनरी की दुकानें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर के आस-पास होती हैं उन दुकानों में हमेशा ही काफी भीड़ लगी होती है। ऐसे में अगर आप स्टेशनरी की दुकान को किसी भी स्कूल, कॉलेज या फिर कोचिंग सेंटर के पास खोल लेते है, तो फिर आप इस बिजनेस से एक बेहतर कमाई कर सकते है। अगर आप भी इस बिजनेस को शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो फिर चलिए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
मांग स्टेशनरी के समान की
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने का विचार बना रहे है और आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप अपनी दुकान में पेपर, पैन, पेंसिल, नोटपैड आदि। स्टेशनरी का सामान को रख सकते है। इसके साथ ही आप कई सारे अन्य सामान जैसे गिफ्ट कार्ड, शादी का कार्ड भी रख सकते है। इस तरह आप दूसरे समान भी दुकान में रख सकते है और एक अतिरिक्त कमाई भी कर सकते है।
कराना होगा रजिस्ट्रेशन
अगर आप स्टेशनरी की दुकान खोलने जा रहे है, तो फिर आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आपका जो रजिस्ट्रेशन है वो शॉप एंड एस्टेबलिसमेंट एक्ट के अंतर्गत होगा। अगर आप दुकान खोलना है, तो फिर इसके लिए आपको 300 से 400 वर्ग फुट जगह की जरूरत होगी। अगर आप एक बेहतर स्टेशनरी की दुकान खोलना है, तो फिर इसके लिए आपको लगभग 50 हजार रूपये की जरूरत होगी।
होगी जरूरत मार्केटिंग की
इस आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर इसकी मार्केटिंग की बहुत जरूरत होगी। अगर आप इसकी मार्केटिंग करना चाहते है, तो फिर आप इसके लिए अपनी दुकान के नाम से पंपलेट छपवा सकते है और उसको पूरे शहर में बटवा सकते है। इसके साथ ही आप स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्र को अपनी दुकान के बारे में बता सकते है।
कितनी होगी कमाई
अगर हम इस बिजनेस से मुनाफे की बात करते है तो फिर आप इस बिजनेस में जितना अधिक निवेश करेंगे उतना पैसा कमा सकते है। आपका मुनाफा आपकी दुकान की लोकेशन पर भी निर्भर करता है। अगर आप आपकी दुकान में ब्रांडेड सामान को बेचते है, तो फिर आपको उससे 30 से 40 प्रतिशत की कमाई होती है और अगर आप लोकल प्रोडक्ट को बेचते है, तो फिर आपको 2 से 3 गुना मुनाफा हो सकता हैं अगर आप इस बिजनेस को शुरु करते हैं, तो फिर आप एक बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications