Business Idea with low cost: अकसर हम बिजनेस शुरू करने के बारे सोचते तो है, लेकिन लागत के बारे में सोचकर बिजनेस शुरू नहीं कर पाते. अगर आप एक ऐसे बिजनेस की तालाश में है, जिसमें लागत कम हो और ज्यादा से ज्यादा डिमांड रहें, तो यह बिजनेस आईडिया आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. आज हम जो बिजनेस आईडिया लेकर आए है, उसकी डिमांड सदाबाहर है. मतलब चाहे कोई भी सीजन को इसकी डिमांड में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

इस बिजनेस को शुरू करने के कुछ दिन बाद ही आप इससे भारी मुनाफा कमा सकते हैं. हम बात कर रहें है, पेपर नैपकिन या टिश्यू पेपर बिजनेस की. इस बिजनेस को शुरू करने में सरकार भी आपकी मदद कर सकती है. आज के समय में टिश्यू पेपर का इस्तेमाल लगभग हर जगह होने लगा है. टिश्यू पेपर या नैपिकन का इस्तेमाल होटल, ढाबा, ऑफिस, रेस्टोरेंट और अस्पताल में किया जाता है.
टिश्यू पैपर का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगानी होगी. लोगों की लाइफस्टाइल में लगातर बदलाव आ रहा है. यहां तक की आपको छोटे स्टॉल में भी टिश्यू पैपर देखने को मिल जाएगा.
कैसे शुरू करें टिश्यू पैपर बिजनेस?
टिश्यू पैपर या नैपकिन पैपर बिजनेस शुरू करने के लिए आपको मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगानी होगी. इस मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट को लगाने में कम से कम3.50 लाख रुपये की लागत लग सकती है. मतलब आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 3.50 लाख रुपये जमा करने होंगे.
इसके अलावा अगर आप ज्यादा लागत के साथ टिश्यू पैपर बिजनेस शुरू करना चाहते है, तो आप किसी भी सरकारी बैंक में मुद्रा स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर आपके पास 3.50 लाख रुपये होंगे, तो कोई भी बैंक आपको 3.10 लाख रुपये तक का टर्म लोन आसानी से दे सकती है.
कितनी होगी कमाई
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एक साल में लगभग 1.50 लाख किलोग्राम टिश्यू पैपर उत्पाद किए जा सकते हैं. इन टिश्यू पैपर को 65 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा सकता है. इसका मतलब हुआ आप एक साल में 97.50 लाख रुपये का टर्नओवर कर सकते हैं. अगर इससे सभी खर्चा निकाल दिया जाए, तो आप आसानी से सालाना 10 से 12 लाख रुपये कमा सकते हैं.
वहीं आप बड़ी कंपनियों में पैपर नैपकिन अच्छी कीमत में बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
कैसे करें बैंक में मुद्रा योजना के लिए अप्लाई?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए आप किसी भी बैंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इसमें अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म में आपको सभी डिटेल देनी होगी. इस फॉर्म में आपको बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन. मौजूदा इनकम और कितना लोन लेना है, यह सभी जानकारी देनी होगी. इस योजना के तहत लोन लेने पर आपको कोई गांरटी फीस देने की जरूरत नहीं है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications