नई दिल्ली, जून 21। इस समय लोग रोजगार को लेकर काफी परेशान हैं। बल्कि बहुत से लोग रोजगार होने के बावजूद भी परेशान हैं। उसका कारण है महंगाई। लोगों की इनकम इतनी नहीं है कि वे महंगाई में केवल नौकरी से गुजारा कर सकें। ऐसे में अपना रोजगार यानी बिजनेस बहुत बेहतर रहेगा। पर लोग अकसर ये सोचते हैं कि बिजनेस कौन से क्षेत्र में किया जाए। यहां हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिसकी मांग बहुत अधिक है।
क्या है बिजनेस
इस समय डिजिटलाइजेशन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। डिजिटलाइजेशन के लिए जिन दो प्रोडक्ट्स की मांग सबसे अधिक है वो है स्मार्टफोन और लैपटॉप। इनकी मांग काफी तेजी से बढ़ी है। मगर ये भी हकीकत है कि इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में खराबी भी काफी आती है। यही खराबी आपकी कमाई का जरिया बन सकती है। जी हां आप लैपटॉप और मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस कर सकते हैं।
इस बिजनेस में हैं काफी मौके
मोबाइल और रिपेयरिंग का बिजनेस एक स्किल्ड लेबर का है। यानी आपके पास इसका खास ज्ञान होना चाहिए। कोरोना के बाद से लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं। ऐसा लोगों की नौकरी जाने के कारण हुआ है। ऐसे में नई नौकरी की तलाश करने के बजाय बिजनेस करना ज्यादा बेहतर है। आगे जानिए कि कैसे आप लैपटॉप-मोबाइल रिपेयरिंग का कारोबार कर सकते हैं।
कमा सकते हैं मोटा पैसा
कोई भी मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग का बिजनेस शुरू कर सकता है। इस समय शहरों के साथ साथ गांव तक में लैपटॉप और मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले लोग चाहिए। इनकी जरूरत बढ़ रही है। अच्छी बात यह है कि आप भी इस काम से शहर के अलावा गांव से मोटी कमाई कर सकते हैं। इन दोनों चीजों की रिपेयरिंग के लिए आपको ट्रेंनिंग या कोर्स भी करना होगा।
बिजनेस की शुरुआत के स्टेप्स
सबसे अहम बात यह है कि इस बिजनेस में आपको बहुत कम निवेश की आवश्यकता होगी। मगर आपको मोबाइल और लैपटॉप ठीक करने का हुनर आना चाहिए। कहीं से सर्टिफाइड कोर्स के अलावा आप दुकान या स्टोर से भी इन दोनों प्रोडक्ट्स को रिपेयर करना सीख सकते हैं। इसके बाद आप मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग सेंटर खोल सकते हैं। इसके लिए आपको जगह की जरूरत होगी और उस सामान की, जो इन दोनों चीजों की रिपेयरिंग में काम आता है।
इतनी होगी कमाई
मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग का कोर्स करने के बाद आप कई तरह से पैसे कमा सकते हैं। इनमें सबसे आसान है अपनी दुकान या स्टोर खोलना। दूसरा तरीका है कि आप अपनी वेबसाइट बनाएं और लोगों से कॉन्ट्रैक्ट हासिल करें। तीसरा तरीका है किसी कंपनी के साथ पार्टनरशिप में काम करें। आपको मार्केट में 5-6 हजार रुपये के रिपेयरिंग टूल मिल जाएंगे। हर आराम से इसके बाद 50-60 हजार रु बैठे-बैठे कमा सकते हैं। समय के साथ कारोबार बढ़ने पर आपका कारोबार बढ़ता जाएगा। मगर उसके लिए आपको कारोबार को विस्तार देना होगा। इस कारोबार में आप एक और चीज यह कर सकते हैं कि मोबाइल और लैपटॉप से जुड़े सामान बेच सकते हैं। इससे आपकी इनकम गारंटीड डबल तक जा सकती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
