Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आप गत्ते के बॉक्स (कार्टन) का बिजनेस शुरू सकते हैं। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन पूरे देश में बढ़ा है। इसके साथ ही देश में कार्टन का उपयोग भी काफी बढ़ा है।
कार्टन की अधिक डिमांड के वजह से बिजनेस में कमाई भी खूब हो रही है। ऐसे में इस बिजनेस को शुरू करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

देश में जैसे-जैसे ऑनलाइन शॉपिंग का विस्तार हो रहा हैं, इस कारोबार में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। कंपनियां भी इस कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अपने मन के अनुसार डिजाइन या फिर प्रोडक्ट से शेप के मुताबिक कार्टन तैयार करने का ऑर्डर देती हैं। जिसके लिए कंपनी एक मोटा पैसा भी देती है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लगभग 5 हजार 500 स्क्वायर फुट जगह की आवश्यकता होगी। जिस पर फैक्ट्री शुरू होगी। इसको शुरू करने से पहले आप उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको इसके अलावा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फैक्ट्री लाइसेंस और जीएसटी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता पड़ सकती है।
आपको कार्टन तैयार करने के रॉ मैटेरियल के लिए खर्च करना होगा और इसके अलावा आपको मशीनों पर खर्च करना होता है। आमतौर पर इस कार्य से संबधित सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें खरीदने के लिए 20 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है। वही, फुली-ऑटोमैटिक मशीनों के लिए आपका बजट बढ़ सकता है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे अधिक हिस्सा इसको तैयार करने वाली अलग अलग मशीनों का होता है। कमाई की बात करें तो इस बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन काफी बेहतर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप इस बिजनेस से 5 से 6 लाख रु की कमाई कर सकते है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
