Sunflower Business Idea: सूरजमुखी की खेती से आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। इसके बीज में विटामिन-ई पाया जाता है और इसका तेल भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह भारत के ज्यादातर हिस्से में बड़ी आसानी से उगाई जाती है। सूरजमुखी की खेती की जानी चाहिए जब तापमान ज्यादातर 38 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहे। यानी बारिश का मौसम इसकी खेती के लिएसही माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चने की सनफ्लावर की खेती भारत की ज्यादातर मिट्टी में की जा सकती है लेकिन इसके लिए दोमट मिट्टी को सबसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आप इसे बोना चाहते हैं तो जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते और फरवरी महीने की शुरुआती हफ्तों में इसकी बुवाई कर सकते हैं।

अगर आप एक हेक्टेयर खेत में सूरजमुखी की फसल की बुवाई करना चाहते हैं तो आपको चार से पांच किलोग्राम बीच की जरूरत पड़ेगी। इसके बीच को 5 सेंटीमीटर तक की गहराई में गाड़ना चाहिए।
सूरजमुखी की फसल से आप अच्छा खासा मुनाफा इसलिए भी कमा सकते हैं क्योंकि इसका तेल अच्छी खासी कीमत पर ऑनलाइन बिकता है। इसके अलावा आप इसके बीज भी बेच सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सूरजमुखी की खेती के लिए आपको सिर्फ जरूरी उर्वरक की ही आवश्यकता होती है जिस मिट्टी परीक्षण के बाद ही लेना चाहिए।
हालांकि अगर आपको इसका बिजनेस करना है तो आप इसके लिए एक तेल प्रोसेसिंग प्लांट भी लगा सकते हैं जिससे आप इसका तेल डायरेक्ट निकाल कर अच्छी कीमत पर मार्केट में बेच सकते हैं।
सूरजमुखी के फसल की सबसे खास बात यह है कि आप इसे दूसरी फसलों के साथ भी बो सकते हैं। ऐसे में आप एक साथ दो फसलों का फायदा कमा सकते हैं। इसकी खेती आपको कुछ ही दिन के अंदर लाखों की कमाई दे सकती है। हालांकि आपको इस फसल की देखभाल भी करनी पड़ेगी इसमें थोड़ी सी मेहनत और खर्चा तो जरूर आता है।
आजकल वैसे भी मार्केट में शुद्ध तेल मिलना मुश्किल हो गया है ऐसे में अगर आपबढ़िया क्वालिटी का और शुद्ध सनफ्लावर ऑयल लोगों तक पहुंचाते हैं तो आप काफी जल्दी बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। आप चाहे तो अपने प्रोडक्ट उनके जरिए भी प्रमोट कर सकते हैं।
कई ऑनलाइन वेबसाइट पर शुद्ध सूर्यमुखी का तेल काफी महंगा बिकता है। कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 5 लीटर सूर्यमुखी के तेल की कीमत 1000 रुपए या उससे भी ज्यादा की है।
इसके अलावा आप चाहे तो लोकल मार्केट में भी सूरजमुखी का शुद्ध तेल बेचकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
इसका इस्तेमाल शरीर पर लगाने से लेकर खाना बनाने तक हर काम के लिए किया जाता है। सूरजमुखी का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है और इसे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बेहतर माना जाता है। विटामिन-ई का बेहतर स्रोत होने की वजह से इस स्किन के लिए भी बेहतर माना जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
